Weather Update: चंडीगढ़, पंजाब सहित हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, जाने आगे के मौसम का हाल

Chandigarh Punjab Haryana Weather Updates पंजाब चंडीगढ़ व हरियाणा के कई इलाकों में वीरवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। इससे मौसम सुहाना हो गया। पंजाब के लुधियाना व जालंधर तथा चंडीगढ़ व हरियाणा के पंचकूला में अचानक बारिश से गर्मी से राहत मिली।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 10:29 PM (IST)
Weather Update: चंडीगढ़, पंजाब सहित हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, जाने आगे के मौसम का हाल
चंडीगढ़ में बारिश से गिरा तापमान। फोटो संजय घिल्डियाल

चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। Chandigarh, Punjab & Haryana Weather Updates: चंडीगढ़ सहित पंजाब के जालंधर, लुधियाना व हरियाणा के पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत सहित कई हिस्सों में वीरवार को अचानक मौसम ने करवट ली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे पहले वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई।

इस दौरान पिछले दस वर्षो में जून का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रिकार्ड किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.5 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान पांच डिग्री की गिरावट के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच, गर्मी की मार झेल रहे लोगों क आखिरकार राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज से बुधवार तक मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं।

पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है।

पूर्व से आने वाली हवाओं से तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व से आने वाली हवाओं का असर तापमान पर देखने को मिलेगा।पूर्वी हवाओं से रात के समय में भी होने वाली उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है।वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।इस वजह से हवाओं में ठंडक होने से तापमान गिरने के आसार है।

पिछले दस वर्षो में जून का तापमान

वर्ष      अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

2010    43.4 डिग्री              19.6 डिग्री

2011    39.4 डिग्री              18.7 डिग्री

2012    45.6 डिग्री               23.9 डिग्री

2013    42.6 डिग्री               20.4 डिग्री

2014    45.0 डिग्री               23.8 डिग्री

2015    41.4 डिग्री               20.8 डिग्री

2016    43.5 डिग्री               20.8 डिग्री

2017    45.4 डिग्री               20.1 डिग्री

2018    42.7 डिग्री               21.5 डिग्री

2019    43.8 डिग्री               20.7 डिग्री

2020    42.6 डिग्री               21.6 डिग्री

2021    34.0 डिग्री               30.5 डिग्री

चंडीगढ़ में यह रहेगा मौसम का हाल शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। रविवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

chat bot
आपका साथी