सेक्टर-22 में टेक्नीशियन को गोली मारने वालों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी चंडीगढ़ पुलिस

पिछले साल अक्टूबर में अमरीक सिंह रोजाना की तरह चंडीगढ़ सेक्टर-22डी स्थित गुरुद्वारे में पत्नी के साथ मत्था टेकने गए थे। गुरुद्वारे से लौटते समय पत्नी घर में चली गई। इसी बीच सोसाइटी की गेट के पास कैप और मास्क पहने युवक ने उन पर गोली चला दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:32 PM (IST)
सेक्टर-22 में टेक्नीशियन को गोली मारने वालों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी चंडीगढ़ पुलिस
चंडीगढ़ में टेक्नीशियन अमरीक सिंह को गोली मारने के आरोपित पटियाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-22 डी स्थित सरकारी मकान के 20 कदम की दूरी पर पंजाब के फूड एंड सप्लाई ड्रग डिपार्टमेंट में तैनात टेक्नीशियन अमरीक सिंह को गोली मारने के आरोपित पटियाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यूटी पुलिस दोनों आरोपितों को 25 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। इससे पहले दायर यूटी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने 20 जनवरी की तारीख दी थी। फिर कोर्ट ने दोबारा से 25 जनवरी की तारीख तय की है। गुरुद्वारे से माथा टेक कर सुबह घर वापस लौटते समय अमरीक सिंह को गोली मारने वाले की पहचान सेक्टर-22 के इंदरप्रीत और रोपड़ के रहने वाले हरप्रीत उर्फ हनी के रूप में हुई है।

इस तरह हुई वारदात

पिछले साल 25 अक्टूबर की सुबह छह बजे अमरीक सिंह रोजाना की तरह सेक्टर-22डी स्थित गुरुद्वारे में पत्नी के साथ मत्था टेकने गए थे। गुरुद्वारे से लौटते समय पत्नी घर में चली गई। इसी बीच सोसाइटी की गेट के पास कैप और मास्क पहने युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके दाहिनी जांघ में लगी। इसके बाद आरोपित ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनके शोर मचाने पर उसे भागना पड़ा।

रिस्ते से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार गोलीकांड की वजह अमरीक सिंह के घर रिस्ते को लेकर जुड़ी है। अमरीक सिंह पंजाब के फूड एंड सप्लाई ड्रग सैंपल विंग में पोस्टेड हैं। एक आरोपित के रिस्ते से इनकार करने के बाद उसने अमरीक सिंह को गोली मारी थी। हालांकि यूटी पुलिस अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी