चंडीगढ़ के दूरदर्शन केंद्र में बम की सूचना, 100 पुलिस जवानों ने डेढ़ घंटे तक चलाया सर्च अभियान, चप्पा चप्पा छान मारा

चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र में वीरवार को बम मिलने की सूचना से पुलिस विभाग में हलचल मच गई। सूचना के तुरंत बाद करीब 100 पुलिसकर्मी बम स्क्वायड डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:57 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:57 PM (IST)
चंडीगढ़ के दूरदर्शन केंद्र में बम की सूचना, 100 पुलिस जवानों ने डेढ़ घंटे तक चलाया सर्च अभियान, चप्पा चप्पा छान मारा
मौके पर पहुंचे पुलिस ने आसपास के एरिया को पहले सील किया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित दूरदर्शन के ऑफिस में बम की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बम की यह सूचना किसी अज्ञात ने वीरवार सुबह दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर आला अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारी पुलिस टीम, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड सहित ऑपरेशन सेल की टीम ने पहुंचकर चप्पे-चप्पे को छान मारा। पूरे इलाके को सील कर तकरीबन डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध हासिल नहीं होने पर आला अधिकारियों ने दोबारा से इसे मोबाइल कॉल होने की सूचना दी। जिस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किए गए पुख्ता इंतजामों की परख करनी होती है।

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में एक सूचना मिली। कॉल करने वाले ने बताया कि चंडीगढ़ के दूरदर्शन ऑफिस में बम रखा हुआ है जो थोड़ी देर में ब्लास्ट होने वाला है। इसके बाद सूचना देने वाले ने कॉल को डिसकनेक्ट कर दिया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की अलग-अलग विंग तुरंत हरकत में आ गए। चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के सख्त आदेश है। इसके तहत अलग-अलग एरिया में मॉक ड्रिल के माध्यम से मुस्तैद पुलिस की कार्यशैली को परखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी सहित अन्य दस्तावेज पूरी तरह से सजग और मुस्तैद मिला है।

ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन और मुख्य डाकघर में हो चुकी मॉक ड्रिल

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलग-अलग दो जगह पर मोबाइल की गई है। इन दोनों मॉकड्रिल में बम मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने सर्च किया था। पहली मॉकड्रिल कॉल सेक्टर 34 स्थित ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के ऑफिस में हुई थी। जबकि दूसरी कॉल सेक्टर 17 स्थित मुख्य डाकघर के ऑफिस में हुई थी। दोनों ही मॉकड्रिल में दस्ता सचेत मिला था।

chat bot
आपका साथी