बिना मास्क कार सवार दुल्हन का चंडीगढ़ पुलिस ने काटा चालान, बोली- मास्क से मेकअप होता है खराब

अपनी शादी के लिए सज धज कर जा रही दुल्हन को सात फेरे लेने से पहले ही पुलिस की कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। दरअसल कार में सवार दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था जिस कारण पुलिस ने उसका एक हजार रुपये का चालान काट दिया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:00 AM (IST)
बिना मास्क कार सवार दुल्हन का चंडीगढ़ पुलिस ने काटा चालान, बोली- मास्क से मेकअप होता है खराब
सेक्टर 8-9 के लाइट प्वाइंट पर बिना मास्क लगाए कार में बैठी दुल्हन पर कार्रवाई करती पुलिस।

चंडीगढ़, [सुमेश ठाकुर]। चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण ( Cornavirus) को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बुधवार को रामनवमी के मौके पर लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर-8-9 की लाइटों पर गाड़ी में जा रही एक दुल्हन को भी पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी जो कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा में शादी के लिए जा रही थी।

रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी, जिसने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर दुल्हन का भाई जो कि गाड़ी चला रहा था उसने बताया कि सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है और अब मेकअप करवाने के बाद शादी के लिए जा रहे हैं। यह दलील देकर भाई ने दुल्हन को वहां से जाने की अनुमति मांगी लेकिन पुलिस जवानों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।  

गाड़ी में कुल चार लोग थे सवार 

दुल्हन बिना मास्क के गाड़ी में सवार थी। वह ड्राइवर सीट के साथ आगे वाली सीट पर बैठी। वहीं पीछे वाली सीट पर भी दो बच्चे भी सवार थे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों के अनुसार नियम सभी के लिए बराबर हैं इसमें किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। दुल्हन होने के कारण मेकअप का बहाना लगाकर मास्क लगाने से छूट नहीं मिल सकती। कोरोना किसी को भी हो सकता है। इसलिए सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है।

शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं 20 लोग

लॉकडाउन के दौरान शहर में शादी समारोहों को छूट दी गई है, लेकिन शादी कराने के लिए पहले उपायुक्त से अनुमति लेनी अनिवार्य है। इसके अलावा शादी में मात्र 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि किसी के अंतिम संस्कार में सिर्फ दस लोगों को शामिल होने की अनुमति मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी