फैक्ट्री से एक क्विंटल नट-बोल्ट चोरी करने वाले दो बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते 23 फरवरी की रात को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री से एक क्विंटल नट-बोल्ट चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने आरोपितों से चोरी किए नट-बोल्ट बरामद भी कर लिए हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:33 PM (IST)
फैक्ट्री से एक क्विंटल नट-बोल्ट चोरी करने वाले दो बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
फैक्ट्री से एक क्विंटल नट-बोल्ट चोरी करने वाले दो बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्रियों में चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो चोरी के नट-बोल्ट बरामद कर लिए हैं। आरोपितों की पहचान रामदरबार में रहने वाले जोगिंदर सिंह और मनीष थापा के तौर पर हुई है। आरोपितों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया।

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्रियों में चोरी की बढ़ती वारदात को रोकने के लिए एसएसपी कुलदीप चहल ने एएसपी श्रुति अरोड़ा के सुपरविजन में इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल की एक टीम गठित की थी। इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल को 24 फरवरी की शाम सूचना मिली कि दो संदिग्ध एरिया में वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काली बाड़ी मंदिर के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों आरोपितों को संदिग्ध मानकर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। आरोपितों के आनाकानी करने पर पुलिसकर्मियों ने संदेह होने पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास नट-बोल्ट की बरामदगी हुई। 

23 फरवरी को एरिया में हुई थी चोरी

24 फरवरी की सुबह फैक्ट्री मालिक अमृत लाल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट में आयरन के सामान बनाने की फैक्ट्री है। रोजाना की तरह मंगलवार की फैक्ट्री का ताला बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह देखा कि फैक्ट्री का ताला टूटा हुआ था और नट-बोल्ट भी गायब थे। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया था।

chat bot
आपका साथी