चंडीगढ़ में बेवजह नाइट कर्फ्यू में बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे लोग, छह गिरफ्तार

चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों की लगातार गिरफ्तारी के बावजूद लोग बाहर निकल रहे है। पुलिस ने छह लोगों को अलग-अलग एरिया से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 03:55 PM (IST)
चंडीगढ़ में बेवजह नाइट कर्फ्यू में बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे लोग, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़ में लोग नाइट कर्फ्यू में बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण पर काबू सिर्फ नियम लागू करने से नही मिल सकता है। गैरजिम्मेदार लोग नियमों की अनदेखी कर मनमानी करने से बाज नही आ रहे है। नाइट कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों की लगातार गिरफ्तारी के बावजूद लोग बाहर निकल रहे है। पुलिस ने छह लोगों को अलग-अलग एरिया से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ा गया। 

कर्फ्यू के दौरान कानूनी कार्रवाई करने के मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने दो, सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक, मलोया थाना पुलिस ने एक, मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। सभी थाना पुलिस ने दर्ज पांच एफआइआर में छह लोगों की गिरफ्तारी की है। 

शनिवार को 22 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी 

वीकेंड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को बिना अनुमति बाहर घूमने वाले 22 लोगों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। आरोपितों के खिलाफ डीसी के आदेश की उल्लंघना करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई थी। जिसमें सारंगपुर, धनास, सेक्टर-19 मार्केट एरिया, सेक्टर-26 एरिया, बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-49 एरिया, सेक्टर-39 थाना एरिया के लोगों पर मनमानी करने की वजह से कार्रवाई की गई थी। वहीं शुक्रवार को नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने धारा 188 के तहत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

निजी संस्थान नहीं मान रहे प्रशासन के आदेश, पुलिस लाचार...

प्रशासन ने सभी निजी संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। इसके बावजूद ज्यादातर निजी संस्थानों में सभी कर्मचारी रूटीन में काम कर रहे हैं। इसी वजह से सड़क और ऑफिस में भी भीड़ नजर आ रही है। जो कोरोना संक्रमण को बढ़ाने की वजह साबित हो सकती है। नियमों की पालना करवाने के लिए जिम्मेदार पुलिस की लापरवाही लोगों के सामने लाचार नजर आ रही है।

chat bot
आपका साथी