चंडीगढ़ में पकड़ी गई कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप, 10 किलो के साथ चेन्नई का युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी में विदेश भेजने के लिए बॉक्स में छिपाकर कोकीन बुक कराने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूल रूप से चेन्नई (तमिलनाडू) का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:02 PM (IST)
चंडीगढ़ में पकड़ी गई कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप, 10 किलो के साथ चेन्नई का युवक गिरफ्तार
चंडीगढ़ पुलिस ने 10 किलो कोकीन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जागरण

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोकीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिने 10 किलो के कोरियर पैकेट के साथ चेन्नई के युवक को गिरफ्तार किया है। इस कोरियर के जरिये कोकीन यहां से ऑस्ट्रेलिया सप्लाई की जानी थी कि उससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी में विदेश भेजने के लिए  बॉक्स में छिपाकर कोकीन बुक कराने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूलरूप से चेन्नई (तमिलनाडू) का रहने वाला है। सेक्टर-31 थाना पुलिस कोकीन को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के अंदर वीरवार दोपहर एक नशा तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। तस्कर से करीब 10 किलो कोकीन बरामद हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एएसपी साउथ श्रुति अरोड़ा, सेक्टर-31 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया है।  

एक व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी में पार्सल करने आया था। चेन्नई से आने की जानकारी देकर उसने 15 बंद पैकेट में सामान कोरियर करने का बात कही। पैकेट की संख्या ज्यादा होने की वजह से कंपनी के कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने पैकेट खोलकर देखा तो अंदर नशीला पदार्थ रखा हुआ था। कर्मचारियों ने तस्कर को संदेह भी नहीं होने दिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दबोच लिया। 

नशीले पदार्थ की तस्करी के लिंक खोज रही पुलिस 

चेन्नई से आकर आरोपित चंडीगढ़ से कोकीन क्यों कोरियर कर रहा था। इसकी जानकारी के लिए एसएसपी चहल खुद तस्कर से पूछताछ करने में लगे है। सूत्रों के अनुसार आरोपित ने किसी दूसरे तस्कर से चंडीगढ़ में ही कोकीन की डिलीवरी ली है। इसके बाद वह कोकीन की खेप को बाहर भेज रहा था। पुलिस जल्द इस मामले में पूरी जानकारी साझा करने की दावा कर रही है। 

chat bot
आपका साथी