चंडीगढ़ के मलोया में चोर गैंग पर पुलिस की सख्ती, एक सप्ताह में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ में एक सप्ताह में पुलिस ने अलग-अलग जगह चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपितों से बरामदगी के साथ अब सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका हैं। मलोया में चोर गैंग ने सात मई को चार मकान में वारदात को अंजाम दिया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 01:37 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 01:37 PM (IST)
चंडीगढ़ के मलोया में चोर गैंग पर पुलिस की सख्ती, एक सप्ताह में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ में पुलिस ने एक हफ्ते में चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पाबंदियों के बावजूद मलोया में चोरी की वारदात करने वाले गैंग पर थाना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पिछले एक महीने में चोरी की 12 से ज्यादा शिकायतें आने के बाद पुलिस ने आरोपितों को दबोचा शुरू कर दिया है। अब एक सप्ताह में पुलिस ने अलग-अलग जगह चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपितों से बरामदगी के साथ अब सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका हैं। मलोया में चोर गैंग ने सात मई को चार मकान में वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित मकान मालिक हरमनदीप सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि सात मई की रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात से समय आरोपित मकान में घुसकर मोबाइल चोरी कर भाग गए। दोनों मामलों की शिकायत मलोया थाना पुलिस में दर्ज करवाई। दोनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चोरी की जगह उनकी शिकायत गुमशुदगी में दर्ज कर लिया।

केस -1

मलोया थाना प्रभारी चिरजीलाल ने बताया कि आरोपित रवि सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट माडल स्कूल में नौवीं का छात्र है। उसकी दो बहनें भी है। नशे की लत में पड़ने के बाद आरोपित चोरी की वारदात करने लगा। पुलिस ने उसे 18 मई को दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर मोबाइल और चांदी की पायल बरामद हुई है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 12 मोबाइल और एक चांदी की पायल बरामद की है। आरोपित की पहचान बुड़ैल के रहने वाले 18 वर्षीय रवि नेगी उर्फ रज्जी के तौर पर हुई है। आरोपित को न्यायिक हिरासत भेजा गया।

केस-2

मलोया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपित नयागांव निवासी परविंदर को भी गिरफ्तार किया। चोरी की मोबाइल और नगदी बरामदगी के बाद आरोपित को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत भेज दिया था।

नाइट कर्फ्यू में दो गुट भीड़े, पत्थरबाजी करने वाले नहीं गिरफ्तार

मलोया में बीते रविवार देर रात दो गुटों में बहस के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी होने से एक का सिर फटा, एक गाड़ी का शीशा टूटा और एटीएम बूथ का गेट भी टूट गया था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, वीडियो में साफ दिख रहा है हुड़दंगबाज खूब पत्थरबाजी कर रहे हैं। लोग इधर उधर भाग रहे हैं। इन बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर बाइक पर दो पुलिस कर्मी पहुंचे लेकिन उनपर भी पत्थर बरसाए। दोनों पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग गए थे। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी