पंजाब का शराब तस्कर निकला जम्मू की महिला से चंडीगढ़ में दुष्कर्म करने वाला, खुद को बताता था सीबीआइ अफसर

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह शादीशुदा है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी। वह नौकरी मिलने तक पीजी हाउस में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलविंदर से हुई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:54 PM (IST)
पंजाब का शराब तस्कर निकला जम्मू की महिला से चंडीगढ़ में दुष्कर्म करने वाला, खुद को बताता था सीबीआइ अफसर
चंडीगढ़ में जम्मू की महिला से दुष्कर्म के आरोपित के साथ चंडीगढ़ पुलिस। जागरण

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। नौकरी की तलाश में जम्मू से चंडीगढ़ आने वाली एक महिला के साथ खुद को सीबीआइ अफसर बताकर सेक्टर-22 स्थित होटल बालाजी में दुष्कर्म करने के बाद फरार शख्स पंजाब का नशा तस्कर निकला है। नवांशहर के बलविंदर सिंह को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित एक शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया है। बलविंदर चंडीगढ़ से सस्ती शराब खरीदकर पंजाब में महंगे दाम पर तस्करी करता था। उसके शराब खरीदने चंडीगढ़ आने की सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। पुलिस उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश करके रिमांड मांगेगी।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह शादीशुदा है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई थी। वह नौकरी मिलने तक पीजी हाउस में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलविंदर से हुई। उसने बताया कि वह सीबीआइ अफसर है और उसका चंडीगढ़ में काफी जान-पहचान है। इसी झांसे में उसने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिला दिया। इसके बाद आरोपित ने नई नौकरी के लिए मीटिंग करवाने के बहाने होटल में लेकर जाकर जबरन दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने होटल स्टॉफ को दी सूचना 

पीड़िता के अनुसार आरोपित युवक ने अपने नाम से कमरा बुक करवाया हुआ था। कमरे में लेकर जाने के बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। किसी तरह उसने मामले की शिकायत होटल स्टॉफ को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ने अपनी आइडी कार्ड होटल के रिसेप्शन पर जमा करवाया है। आईडी के आधार पर आरोपित की पहचान पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले 30 वर्षीय बलविंदर के तौर पर हो पाई है। 

chat bot
आपका साथी