21 जून से पीजीआइ में शुरू होगी फिजिकल ओपीडी, अभी केवल गंभीर मरीजों को बुलाया जाएगा

प्रो. अशोक कुमार ने बताया 21 जून से जिन विभागों की फिजिकल ओपीडी शुरू होगी उसमें न्यू ओपीडी एडवांस आई सेंटर एडवांस कार्डियक सेंटर एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर डीडीटीसी और ओएचएससी की फिजिकल ओपीडी शुरू में मरीजों को देखा जाएगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:01 PM (IST)
21 जून से पीजीआइ में शुरू होगी फिजिकल ओपीडी, अभी केवल गंभीर मरीजों को बुलाया जाएगा
फिजिकल ओपीडी में केवल उन मरीजों को देखने के लिए बुलाया जाएगा, जिनका स्वास्थ्य बेहद खराब है। फाइल फोटो।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। पीजीआइ में 21 जून से दोबारा फिजिकल ओपीडी शुरू होगी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल में फिजिकल ओपीडी बंद कर दी गई थी। अब दो महीने बाद फिर से फिजिकल ओपीडी शुरू होने जा रही है। फिजिकल ओपीडी में केवल उन मरीजों को देखने के लिए बुलाया जाएगा, जिनका स्वास्थ्य बेहद खराब है और टेलीकंसल्टेशन के जरिए इलाज नहीं हो सकता। टेलीकंसल्टेशन सर्विस के जरिए पहले मरीज डॉक्टर से संपर्क कर अपनी दिक्कत बताएंगे। उसके बाद डॉक्टर की सलाह पर मरीज को फिजिकल ओपीडी में देखने के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने से पहले मरीज को अपना कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना होगा। पीजीआइ के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।

21 जून से शुरू होगी ये ओपीडी

प्रो. अशोक कुमार ने बताया 21 जून से जिन विभागों की फिजिकल ओपीडी शुरू होगी, उसमें न्यू ओपीडी, एडवांस आई सेंटर, एडवांस कार्डियक सेंटर, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, डीडीटीसी और ओएचएससी की फिजिकल ओपीडी शुरू में मरीजों को देखा जाएगा। टेलीकंसल्टेशन सर्विस के लिए सुबह 8 से 9.30 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डॉक्टर से मरीज संपर्क कर उन्हें फिजिकल ओपीडी के टाइम दिया जाएगा।

जल्द शुरू होगी सर्जरी और ओटी

पीजीआइ में जल्द ही सर्जरी और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सेवाएं भी शुरू होंगी। पीजीआइ में इस समय करीब दो हजार से अधिक सर्जरी पेंडिंग पड़ी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते सर्जरी और ओटी बंद होने के कारण कई मरीजों की सर्जरी व आपरेशन टालने पड़े थे।

टेलीकंसल्टेशन के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

ओपीडी                                       टेलीफोन नंबर                     लाइन

न्यू ओपीडी                                    0172-2755991           19

एडवांस आई सेंटर एंड डीडीटीसी      0172-2755992         02

एडवांस कार्डियक सेंटर                    0172-2755993         02

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर                 0172-2755994          03

ओएचएससी (डेंटल)                       0172-2755995         01

ऑब्सटेट्रिक्स                                  708700343            -

chat bot
आपका साथी