चंडीगढ़ में Weekend Curfew के दौरान लोग जमकर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, आंकड़े आपको भी कर देंगे हैरान!

चंडीगढ़ में बाजार बंद होने के बावजूद जबकि सोमवार से शुक्रवार नियमों की धज्जियां उठाने की बदत्तर हालत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। वीकेंड के दो दिन में पुलिस ने अलग-अलग एरिया से 410 लोगों को राउंडअप करने के साथ 24 लोगों के चालान काटे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:53 AM (IST)
चंडीगढ़ में Weekend Curfew के दौरान लोग जमकर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, आंकड़े आपको भी कर देंगे हैरान!
वीकेंड कर्फ्यू में सख्ती के बीच लोगों की मनमानी का आंकड़ा काफी खतरनाक है।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से वीकेंड कर्फ्यू लागू किया है। जिसकी सख्ती से पालन के लिए पुलिस विभाग के सभी एसएचओ की जिम्मेदारी तय की गई। इसके बावजूद वीकेंड कर्फ्यू में सख्ती के बीच लोगों की मनमानी का आंकड़ा काफी खतरनाक है।

बाजार बंद होने के बावजूद जबकि सोमवार से शुक्रवार नियमों की धज्जियां उठाने की बदत्तर हालत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। वीकेंड के दो दिन में पुलिस ने अलग-अलग एरिया से 410 लोगों को राउंडअप करने के साथ 24 लोगों के चालान से एक लाख 26 हजार जुर्माना वसूली की हैं।

आठ मई, शनिवार

बेवजह घूमते राउंडअप लोग - 210

सार्वजनिक स्थान पर थूकने का चालान - 32

शारीरिक दूरी नही रखने पर चालान  - 84

बिना मास्क बाहर घूमने पर चालान - 15

कुल चालान से जुर्माना वसूली  - 68500

ट्रैफिक वायलेशन में चालान  - 36

गाड़ी इंपाउंड  - 02

धारा 188 के तहत गिरफ्तारी - 07

नौ मई, रविवार

बेवजह घूमते राउंडअप लोग - 200

सार्वजनिक स्थान पर थूकने का चालान - 26

शारीरिक दूरी नही रखने पर चालान  - 79

बिना मास्क बाहर घूमने पर चालान - 05

कुल चालान से जुर्माना वसूली  - 57500

ट्रैफिक वायलेशन में चालान  - 50

गाड़ी इंपाउंड  - 04

धारा 188 के तहत गिरफ्तारी - 01

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की जिम्मेदारी और सुरक्षा भी लोगों की है। इसके बावजूद बेवजह घूमने, थूकने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी है। लापरवाही करने वाले लोगों को समझना होगा कि नियमों का पालन करके ही महामारी को हराया जा सकता है।

कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी, चंडीगढ़।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी