चंडीगढ़ियों का इलेक्ट्रिकल गाड़ियों में बढ़ा रूझान, तीन साल में एक हजार वाहन रजिस्टर्ड, एक एसयूवी कार भी

चंडीगढ़ के लोगों को रूझान अब इलेक्ट्रिकल वाहनों की तरफ बढ़ रहा है। इसके कई कारण हैं। बीती तीन साल में शहर में एक हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिकल वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। खास बात यह है कि उनमें एक इलेक्ट्रिकल एसयूवी कार भी शामिल है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:54 PM (IST)
चंडीगढ़ियों का इलेक्ट्रिकल गाड़ियों में बढ़ा रूझान, तीन साल में एक हजार वाहन रजिस्टर्ड, एक एसयूवी कार भी
चंडीगढ़ में तीन साल में एक हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिकल वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहा तो निजी वाहनों की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई। हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ने रेट की वजह से बहुत से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करने लगे हैं। यही कारण है कि पिछले वर्षों की तुलना में चडीगढ़ में अब इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से अब कस्टमर इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट हो रहा है। तीन साल में एक हजार ई-व्हीकल चंडीगढ़ में पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें एसयूवी कार भी शामिल हैं।

कोरोना महामारी के दौर में ही चार सौ से अधिक इलेक्ट्रिक कार रजिस्टर्ड हुई। सबसे ज्यादा ई-ऑटो रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ने का कारण इनको मिलनी वाली कई रियायत भी हैं। इन वाहनों के रोड टैक्स में छूट है। रजिस्ट्रेशन चार्ज भी कम है। साथ ही टोल फ्री और पार्किंग शुल्क से छूट भी आकर्षित कर रही है। डीजल-पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहन काफी कम खर्च में चलता है। अब कई लीडिंग कंपनी ऐसे वाहन बना रही हैं। टू व्हीलर वाहन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यूटी प्रशासन इन वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जुट गया है।

सेक्टर-42 लेक पर चार्जिंग स्टेशन

सेक्टर-42 लेक पर 800 किलोवॉट का सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इससे जेनरेट होने वाली एनर्जी इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए ही होगी। सुखना लेक की पार्किंग सहित कई जगह पार्किंग स्टेशन बनाए गए हैं। हालांकि इनमें से चालू अभी कोई नहीं हुआ। लेक पर सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां पार्किंग और साइकिल स्टैंड पर यह प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि जो वाहन पार्किंग में खड़ा होगा उसे चार्ज भी किया जा सकेगा। दो फायदे एक समय में होंगे।

chat bot
आपका साथी