Chandigarh Nagar Nigam Chunav: इस बार 35 वार्ड, कहीं दूसरे वार्ड में शिफ्ट तो नहीं हुआ आपका वोट, जानिए कैसे चलेगा पता

Chandigarh Nagar Nigam Chunav निगम चुनाव के लिए इस बार 26 के बजाए 35 वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में नई वार्डबंदी के दौरान मतदाताओं के वोट एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए हैं। ऐसे में आप भी अपने वोट का स्टेट्स जान सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 01:51 PM (IST)
Chandigarh Nagar Nigam Chunav: इस बार 35 वार्ड, कहीं दूसरे वार्ड में शिफ्ट तो नहीं हुआ आपका वोट, जानिए कैसे चलेगा पता
अब वार्ड 26 से बढ़कर 35 हो गए हैं इसलिए मतदाता भी इधर से उधर हुए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Nagar Nigam Chunav: अगर आपने चंडीगढ़ में मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है या पहले से मतदाता हैं तो अपनी वोट का स्टेटस जान सकते हैं। आपका वोट किस वार्ड में है या पहले जिस वार्ड में था अब कट तो नहीं गया। अब वार्ड बढ़कर 35 हो गए हैं इसलिए मतदाता भी इधर से उधर हुए हैं। हो सकता है आपका वोट पहले वार्ड से नए बने दूसरे वार्ड में शिफ्ट हुआ हो।

इन सभी बातों की जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी। फिर आप चाहें तो इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग पहली नवंबर को इलेक्टोरल ड्राफ्ट रोल प्रकाशित कर रहा है। यह ड्राफ्ट रोल प्रकाशित करने का मकसद यही है कि आप इसमें अपने मत का स्टेटस जान सकें। कोई किसी तरह की आपत्ति हो तो इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। लेकिन जब यह फाइनल रोल तैयार हो जाएगा इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

स्पेशल समरी होगी रिवाइज्ड

भारतीय चुनाव आयोग चंडीगढ़ में फोटो इलेक्टोरल रोल की स्पेशल समरी रिविजन कर रहा है। आमजन और सभी राजनीतिक दलों को इसकी सूचना दी है। इसमें पहली जनवरी 2022 को क्वालिफाइंग तिथि रखा गया है। ड्राफ्ट रोल पहली नवंबर 2021 को प्रकाशित होगा। इस संबंध में राजनीतिक दलों और एईआरओ के साथ 25 अक्टूबर काे मीटिंग हो चुकी है। यह मीटिंग एडीसी कम इलेेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर केपीएस माही की अध्यक्षता में हुई थी।

पोलिंग स्टेशन पर अधिकारी रहेंगे मौजूद

एईआरओ ने जो भी अपडेट दी वह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई। इन राजनीतिक दलों को भी फोटो इलेक्टोरल रोल-2022 की स्पेशल समरी रिविजन की जानकारी दी गई। इस संबंध में क्लेम या आब्जेक्शन पहली नवंबर 30 नवंबर तक दे सकेंगे। इस दौरान नवंबर में 13-14 और 27-28 नवंबर को स्पेशल कैंपेन आयोजित होगा। इस कैंपेन के दौरान पोलिंग स्टेशन पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी