चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: उम्मीदवार खोजने में जुटी कांग्रेस, दावेदारों के लिए आवेदन फार्म होगा लांच

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने चुनाव में उम्मीदवार खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। जो कैंडीडेट चुनाव लड़ना चाहते हैं वह कांग्रेस को आवेदन कर सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:47 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: उम्मीदवार खोजने में जुटी कांग्रेस, दावेदारों के लिए आवेदन फार्म होगा लांच
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने चुनाव में उम्मीदवार खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड ड्रा तय होने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही अब सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। रोजाना अहम मीटिंग कर रणनीति बन रही है।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने चुनाव में उम्मीदवार खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। जो कैंडीडेट चुनाव लड़ना चाहते हैं वह कांग्रेस को आवेदन कर सकते हैं। सुभाष चावला ने यह अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ा व्यक्ति तो आवेदन कर ही सकता है। साथ ही जो व्यक्ति ईमानदारी से काम करना चाहता है और लोगों में अच्छी पैठ रखते हैं वह भी पार्टी से जुड़ सकते हैं।

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। इसमें पार्टी के सीनियर नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में तय किया गया कि जल्द ही कांग्रेस की ओर से दावेदारों के लिए आवेदन फार्म लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत दावेदार अलग-अलग सीटों के लिए अपने आवेदन करेंगे। इस बैठक में नगर निगम चुनाव में कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाएं इस पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मंगाई पर एक बड़ा प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि इस समय शहर में भाजपा के खिलाफ माहौल है। भाजपा की असफल नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम हर कार्यकर्ता को दिया जाएगा। चावला ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल, रसाई गैस और किचन संबंधी सभी सामान महंगा है। इनके रेट लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों में भाजपा के प्रति रोष है। ऐसे लोगों तक कांग्रेस पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी