चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: ग्रामीण नेताओं और मतदाताओं पर भाजपा का फोकस, भजन सिंह को बनाया ओबीसी मोर्चा का सदस्य

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ग्रामीण मतदाताओं पर विशेष नजर है। इसलिए पार्टी से जुड़े भाजपा नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। आगे भी ग्रामीण प्रतिनिधियों को तवज्जो दी जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:59 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव:  ग्रामीण नेताओं और मतदाताओं पर भाजपा का फोकस, भजन सिंह को बनाया ओबीसी मोर्चा का सदस्य
भाजपा इस बार चुनाव में भी ग्रामीण नेताओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाजपा की ओर से ग्रामीण मतदाताओं पर विशेष नजर है। इसलिए पार्टी से जुड़े भाजपा नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। आगे भी ग्रामीण प्रतिनिधियों को तवज्जों दी जाएगी। भाजपा इस बार चुनाव में भी ग्रामीण नेताओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी। किसान आंदोलन के कारण ग्रामीण नेताओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।  

वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी चंडीगढ़ भजन सिंह माडू को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की है कि इस नियुक्ति से भाजपा ओबीसी मोर्चा में को बल मिलेगा। उनके अनुभव का लाभ पूरे ओबीसी मोर्चा को मिलेगा। इनकी नियुक्ति से चंडीगढ़ भाजपा का सम्मान बढ़ा है।

भजन सिंह माडू वर्तमान में चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं और वह अनेक पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपनी नियुक्ति के लिए भजन सिंह माडू ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, सांसद किरण खेर, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सहित भाजपा केंद्रीय नेतृत्व व पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास दिखाया है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

आप के नेताओं को दी जाएगी एमसी चुनाव की जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने जंबो प्रदेश कार्यकारिणी बनाई है। उन्हें आने वाले नगर निगम चुनाव में जुट जाने के लिए कहा गया है। सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें कई पदाधिकारी अब टिकट भी मांग रहे हैं। जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, एक्सक्यूटिव मेंबर्स के नाम जारी किए गए हैं। रविवार को आप के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश कार्यकारिणी में कांग्रेस से आप मे शामिल हुए एडवोकेट भसीन को उनका राजनीतिक अनुभव देखते हुए खास स्थान दिया गया है। पार्टी द्वारा मनोनीत 22 प्रदेश महासचिव में उनको भी स्थान दिया गया है इसकी जानकारी आप के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग की ओर से जारी बयान में भसीन की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

आप के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने उज्ज्वल को महासचिव बनने पर आशा जताई है की इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। गौरतलब है कि उज्ज्वल शहर के पेशेवर वकील हैं और चंडीगढ़ से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखते है व पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। एडवोकेट भसीन इससे पहले चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में अहम भूमिका निभा रहे थे। एडवोकेट भसीन ने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर वह आप में शामिल हुए थे। आज दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बेहतर हो गई है कि देश के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति आकर दिल्ली में अपना मुफ्त इलाज करा सकता है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आज सभी प्रकार के इलाज और दवाइयां मुफ्त में मुहैया कराई जाती हैं। इसी प्रकार वह दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी केजरीवाल मॉडल को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

chat bot
आपका साथी