चंडीगढ़ महिला अकाली दल की अध्यक्ष बनीं बीबी सतवंत कौर जौहल और बीबी गुरदीप कौर बराड़

शिरोमणी अकाली दल (शिअद ) चंडीगढ़ के इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने दोनों महिला अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि अब चंडीगढ़ में महिला अकाली दल का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:35 AM (IST)
चंडीगढ़ महिला अकाली दल की अध्यक्ष बनीं बीबी सतवंत कौर जौहल और बीबी गुरदीप कौर बराड़
दोनों अध्यक्षों का मुंह मीठा करवाते पार्टी के नेता।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए जहां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है, वहीं, अकाली दल ने भी शहर में दूसरे दलों को टक्कर देने के लिए अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। महिला अकाली दल और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने चंडीगढ़ महिला अकाली दल की कमान बीबी सतवंत कौर जौहल और बीबी गुरदीप कौर बराड़ को अध्यक्ष बनाकर सौंपी है।

अकाली दल की चंडीगढ़ इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने दोनों महिला अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि अब चंडीगढ़ में महिला अकाली दल का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। डा. चीमा ने दोनों महिला अध्यक्षों को पार्टी की बेहतरी के लिए मेहनत से काम करने के लिए कहा। इस बार नगर निगम चुनाव शिअद-बसपा गठबंधन में लड़ रहे हैं। जबकि इससे पहले अकाली दल भाजपा के साथ मिलकर निगम चुनाव लड़ रहे थे। शिरोमणी अकाली दल का इस समय गांव में जनाधार है जबकि शहर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

शिरोमणी अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने दोनों महिला अध्यक्षों बीबी सतवंत कौर जौहल तथा बीबी गुरदीप कौर बराड़ की नियुक्ति पर बीबी जगीर कौर का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि दोनों महिला अध्यक्ष पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगीं। इसी खुशी में बुटेरला ने दोनों अध्यक्षों का मुंह मीठा करवाया। बुटेरला ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसलिए अब से नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए चंडीगढ़ में महिला अकाली दल द्वारा कार्य शुरू कर देना चाहिए ताकि नगर निगम चुनाव में अकाली दल की भारी जीत हो सके। इस मौके नव-नियुक्त अध्यक्ष बीबी सतवंत कौर जौहल तथा बीबी गुरदीप कौर बराड़ ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की चढ़ती कला के लिए कार्य करेंगीं। इस मौके चरनजीत सिंह विल्ली, जबरजंग सिंह, अवतार सिंह मनीमाजरा, गुरदीप सिंह, बलविन्द्र सिंह, नत्था सिंह, कुलदीप सिंह धनास, गुरबख्श सिंह, महिन्द्र सिंह बागी, अमरजीत सिंह, बलराम सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी