Chandigarh Nagar Nigam Chunav: AAP चंडीगढ़ ने खेला दांव, इन नेताओं पर चुनाव में जीत की जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 130 पदाधिकारियों पर नगर निगम चुनाव के लिए माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। इन पदाधिकारियों में से चुनाव के लिए उम्मीदवार भी तय किए जाएंगे। इसके साथ ही अलग से चुनाव कमेटी का गठन किया गया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Nagar Nigam Chunav: आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने निगम चुनाव में जीत के लिए लंबी चौड़ी प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट बनाई है। हालांकि आप ने कांग्रेस की तर्ज पर यह कार्यकारिणी घोषित की है। ग्रामीण नेताओं को खुश करने के लिए उनकी अलग से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इस समय किसान आंदोलन को देखते ऐसा किया गया है। क्योंकि किसान आंदोलन का गांवों में ज्यादा प्रभाव है।
प्रदेश कार्यकारिणी में 130 पदाधिकारियों पर नगर निगम चुनाव के लिए माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। इन पदाधिकारियों में से चुनाव के लिए उम्मीदवार भी तय किए जाएंगे। इसके साथ ही अलग से चुनाव कमेटी का गठन किया गया है, हालांकि चंद्रमुखी शर्मा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद अब दावेदारों टिकट पाने के लिए खुद को साबित करना शुरू दिया है। आप पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही है। नई टीम 59 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। 14 सदस्यों की ग्रामीण प्रदेश कमेटी का अलग से गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष मोहिंदर सिंह बहलाना को बनाया गया है।
22 उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए
नरेश गर्ग, संदीप भारद्वाज, डा. हर्ष वशिष्ठ, अजैब संह, संजीव कोच्चर, अरुण गोयल, एमआर जिंदल, चिंतरंजन चंचल, जसकरण सिंह बराड़, कौशल सिंह, दविंद्र सिंह औलख, ललित मोहन, हरजिंदर सिंह बावा, सुखराज कौर संधू, मीना शर्मा, मुस्तकीन खान, रविंद्र बनोट, ओमप्रकाश तिवारी, एसके शिंगरी, परमजीत सिंह पम्मी, रवि मनी और योगेश सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन को पहले ही सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
23 सचिव नियुक्त किए गए
आरती शर्मा, अमनदीप सिंह, अशोक कुमार डैनी, अश्वनी कुमार पंदू, जसविंदर नागपाल, दिनेश शर्मा, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार, पुनीत धवन, महीपाल शर्मा, दमनप्रीत नागपाल, नेहा मुशावत, मनन भारद्वाज, ब्रज मोहन मीना, राम कृष्ण, राधे श्याम यादव, विजय हंस, विशाल शैरी, राजकंदर कुमार हिंदूस्तानी, रमेश टांक, एसके शिंगरी और विजय ग्रोवर को सचिव नियुक्त किया गया है।
22 महासचिव बनाए गए
विक्रम सिंह पुंडीर, विजय शर्मा, भुवन वढेरा, उमा कांत मेहता, ओमकार सिंह औलख, गुलशन कुमार, जगदीप महाजन, गुरदेव यादव, कमलजीत सिंह, उज्ज्वल भसीन, संदीप दहिया, जसबीर सिंह लाडी फैदा, कुलदीप दलोहर, मुन्नवर खान, भरत भूषण अरोड़ा, नितिन गोयल, राजिंदर कश्यप, राकेश सूद, सतिश कटयाल, शिशुपाल, विशाल गर्ग नरवाणा और यादविंदर मेहता को महासचिव नियुक्त किया गया है।