चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आज चलेगा पता; कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए, किस वार्ड पर होगी महिला उम्मीदावार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व होगा और कौन सा वार्ड महिला के लिए। यह आज दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि चुनाव आयोग ने ड्रा के लिए मंगलवार 10.30 बजे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बुलाया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:48 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आज चलेगा पता; कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए, किस वार्ड पर होगी महिला उम्मीदावार
एससी और जनरल कैटेगरी की 12 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व होगा और कौन सा वार्ड महिला के लिए। आज दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा। चुनाव आयोग ने ड्रा प्रक्रिया के लिए आज 10.30 बजे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बुलाया है। राजनीतिक पार्टियों को अपने दो-दो प्रतिनिधियों को भेजने के लिए कहा गया है। राजनीतिक दलों के अध्यक्षों इन दो नेताओं के नाम एडवांस भेजने के लिए ही कहा गया है।

इसके साथ ही यह भी तय कर लिया गया है कि नौ जनरल कैटेगरी महिला और सात रिजर्व कैटेगरी के लिए वार्ड रिजर्व होंगे। जो सात आरक्षित वर्ग के लिए वार्ड तय होंगे उनमें भी तीन एसी वर्ग की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ऐसे में एससी और जनरल कैटेगरी की 12 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

वार्ड ड्रा में क्लीयर हो जाएगा कि कौन सा वार्ड महिला और कौन सा वार्ड आरक्षित वर्ग के लिए रिजर्व होगा। ड्रा के बाद राजनीतिक सरगरमियां तेज हो जाएगी। चुनाव आयोग पहले ही तय कर चुका है कि ड्रा के बाद नवंबर के अंतिम दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में मतदान 12 से 15 दिसंबर के बीच होगा। इस बार आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या 445 से बढ़ाकर 700 कर दी है। इस बार वार्ड की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। क्योंकि सभी गांव नगर निगम में शामिल हो गए हैं।

ड्रा के बाद कई नेताओं के भी सपने टूटेंगे क्योंकि कई दावेदार ऐसे हैं, जिनके वार्ड रिजर्व कैटेगरी और महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व हो सकते हैं। ऐसे में कई नेताओं को दूसरे वार्ड में जाकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करनी होगी। जबकि कुछ दावेदारों को चुनाव लड़ने का विचार भी त्यागना होगा। रिजर्व वार्ड से कोई जनरल कैटेगरी का उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकता है। मुख्य तौर पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

chat bot
आपका साथी