चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा महिला पार्षद 5 साल के कार्यकाल में दो बार चुनाव लड़ी और मेयर भी बनी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन दिनों नामांकन की प्रक्रिया चल रही है जो कि चार दिसंबर तक चलेगी। ऐसे में हम आपको नगर निगम पार्षदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो अब तक चुनाव जीते और मेयर भी बने हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा महिला पार्षद 5 साल के कार्यकाल में दो बार चुनाव लड़ी और मेयर भी बनी
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम में एक महिला पार्षद ऐसी भी रही हैं जो कि पांच साल के कार्यकाल में दो बार चुनाव लड़ी और मेयर भी बनी। हम बात कर रहे हैं पूनम शर्मा की। जो कि साल 2011 में कांग्रेस की टिकट पर सेक्टर-23 और 24 से चुनाव लड़ी, लेकिन वह उस समय भाजपा पार्षद आशा जसवाल से चुनाव हार गई थी। इसी कार्यकाल में मलोया से जीती हुई पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर पूनम शर्मा को टिकट दिया और पूनम शर्मा चुनाव जीत गई।

चुनाव जीतने के बाद पूनम शर्मा साल 2015 में मेयर का चुनाव भी जीती। साल 2001 से लेकर 2015 तक सिर्फ एक बार छोड़कर बाकी सभी साल कांग्रेस का ही मेयर बना। साल 2016 के बाद भाजपा का मेयर बनना शुरू हो गया था। साल 2015 में जब पूनम शर्मा ने मेयर का चुनाव लड़ा था तो उस समय मनोनीत पार्षदों ने उनका साथ दिया था। जबकि अब मनोनीत पार्षदों के पास वोट का अधिकार नहीं है।

साल 2015 में मेयर का चुनाव भाजपा से हीरा नेगी ने लड़ा था, लेकिन भाजपा ने हीरा नेगी को चुनाव जीताने का ज्यादा प्रयास नहीं किया था। अब पूनम शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं और गुजरात की भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी भी हैं। पूनम शर्मा ने अपने मेयर कार्यकाल में नगर निगम के अलावा सट्टा खिलाने वालों का भी पर्दाफाश किया था। पूनम शर्मा साल 2016 के नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव फिर से हार गई।

अब भाजपा पूनम शर्मा को फिर से कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। समय समय की बात कांग्रेस में रहते हुए पूनम शर्मा का अरुण सूद के साथ छत्तीस का आकड़ा रहा। दोनो एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाते थे लेकिन इस समय पूनम शर्मा के भाजपा में होने के कारण अध्यक्ष अरुण सूद उनकी खूब तारीफ करते हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की सिफारिश पर ही पूनम शर्मा को हाउसिग बोर्ड की गवर्निंग बॉडी का सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी