चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने किया तीसरी गारंटी का एलान, कांग्रेस-भाजपा जारी करेगी घोषणापत्र

आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी इस समय शहर में मुद्दा बन गई है। आप ने शहर के हर घर में 20 हजार निशुल्क पानी देने की गारंटी दी है। आप की दूसरी गारंटी शहर को कचरा मुक्त बनाने की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:43 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने किया तीसरी गारंटी का एलान, कांग्रेस-भाजपा जारी करेगी घोषणापत्र
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधायक राजेंद्र राणा को आब्जर्वर नियुक्त किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) प्रभारी एवं दिल्ली विधायक जरनैल सिंह ने चंडीगढ़ में डेरा डाल लिया है। अब वह चुनाव तक शहर में ही रहेंगे। बुधवार को उन्होंने सेक्टर-39 स्थित कार्यालय में तीसरी गारंटी की घोषणा करने का फैसला लिया है। हालांकि आप की तीसरी गारंटी क्या होगी इसके बारे में जल्द ही खुलासा होगा। ऐसे में शहरवासियों समेत विपक्षी दलों भी आप की तीसरी गारंटी को लेकर सोच में पड़ गए हैं। 

आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी इस समय शहर में मुद्दा बन गई है। आप ने शहर के हर घर में 20 हजार निशुल्क पानी देने की गारंटी दी है जबकि इस समय हर कोई पानी के बढ़े बिलों से परेशान है। आप की दूसरी गारंटी शहर को कचरा मुक्त बनाने की है।

भाजपा और कांग्रेस अगले सप्ताह घोषणा पत्र जारी करेंगे। भाजपा इसे आने वाले पांच साल का विजन डाक्यूटमेंट कह रही है। इसके लिए शहर में 200 सुझाव पेटियों के अलावा एक नंबर भी जारी किया गया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि आने वाले सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाने के लिए सीनियर नेताओं की कमेटी का गठन किया है। पार्टी हाईकमान ने नगर निगम चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के विधायक राजेंद्र राणा को आब्जर्वर नियुक्त किया है।

शहर में एक भी दल ऐसा नहीं जो काम के बूते पर मांग रहा वोट

आप प्रभारी जरनैल सिंह का कहना है कि दिल्ली में पांच वर्ष काम करने के बाद चुनाव के समय लोगों से यह कहकर वोट मांगे गए कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम किए हैं तो वोट डालना और यदि नहीं किए तो वोट न देना। जरनैल सिंह ने सवाल कहा कि शहर में एक भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जो लोगों से अपने काम के बूते वोट मांग रहा हो। काम की राजनीति के नाम पर लोगों के जहन में केवल और केवल आम आदमी पार्टी का ही नाम आता है। चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार हर रोज मुंह खोले खड़ा रहा है। यहां तक की सफाई कर्मचारियों (अनुबंध) प्रक्रिया के दौरान भी भाजपा का भ्रष्टाचार जगजाहिर हो चुका है। उन्होंने कहा कि आप के झाडू  से भ्रष्टाचार का पूर्ण रूप से सफाया किया जाएगा और `करप्शन व कमीशन' के पैसों को शहर के विकास, प्रगति पर खर्च किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी