चंडीगढ़ में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, पार्षदों और अधिकारियों के बीच होगी रस्सा-कस्सी

कमिश्नर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी में लगातार 75 घंटे काम किया जाएगा। सोमवार को खेल प्रतियाेगिताएं भी होगी जिसमे रस्साकस्सी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें पार्षद और अधिकारी भी भाग लेंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, पार्षदों और अधिकारियों के बीच होगी रस्सा-कस्सी
2 अक्टूबर को टेगोर थियेटर में सफाई मित्र अमृत दिवस सम्मान समारोह मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम सोमवार से आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अमृत महोत्सव को लेकर शहर में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक यह उत्सव मनाया जाएगा। नगर निगम के अलावा स्मार्ट सिटी भी अलग से कार्यक्रम करेगी।

कमिश्नर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी में लगातार 75 घंटे काम किया जाएगा। सोमवार को खेल प्रतियाेगिताएं भी होगी जिसमे रस्साकस्सी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें पार्षद और अधिकारी भी भाग लेंगे। इस 75 घंटे में इंदिरा कालोनी के एरिया रूवरूप बदला जाएगा।सीनियर सिटीजन, महिलाओं के अलावा बच्चों के भी कार्यक्रम किए जाएंगे।

अमृत महोत्सव की शुरुआत सलाहकार धर्म पाल करेंगे, जबकि समारोह का समापन मेयर रविकांत शर्मा करेंगे।29 सितंबर को कचरा अलग अलग करो दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन उन कॉलोनियों में किया जा रहा है जिसमें अभी भी पूरी तरह से सूखा और गीला कचरा अलग सेग्रीगेट होकर नहीं आ रहा है। 30 सितंबर को शोचालय सफाई दिवस मनाया जाएगा। इस समय शहर में 305 पब्लिक टायलेट्स हैं। इस दिन 26 पब्लिक टायलेट के इंफ्रास्ट्रचर में सुधार किया जाएगा।

कमिश्नर ने बताया कि 105 पब्लिक टायलेट है जिसमें एक बार कोड लगाया गया है। जिसको स्कैन करके लोग अपनी फीडबैक दे पाएंगे। हर पार्षद अपने अपने एरिया में यह कार्यक्रम करेंगे। सेक्टर-17 में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयाेजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को टेगोर थियेटर में सफाई मित्र अमृत दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां पर अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।तीन अक्तूबर को सुखना लेक पर एक साइकिल रैली का भी आयाेजन किया जाएगा। इसमें प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित भी शामिल होंगे। जबकि कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने नगर निगम के इस सारे कार्यक्रम को लुभावने वायदे करार दिया है।

chat bot
आपका साथी