कोरोना मरीजों के लिए चंडीगढ़ नगर निगम खरीदेगा 20 हजार ऑक्सीमीटर

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को किट के साथ ऑक्सीमीटर देता था। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण विभाग के पास ऑक्सीमीटर खत्म हो गए। इसीलिए अब नए ऑक्सीमीटर खरीदने की योजना बनाई गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:24 PM (IST)
कोरोना मरीजों के लिए चंडीगढ़ नगर निगम खरीदेगा 20 हजार ऑक्सीमीटर
नगर निगम ऑक्सीमीटर की कोविड सेस फंड से खरीद करेगा। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना मरीजों के लिए नगर निगम 20 हजार ऑक्सीमीटर खरीदेगा। ये ऑक्सीमीटर नगर निगम की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सौंपे जाएंगे। नगर निगम ये ऑक्सीमीटर की कोविड सेस फंड से खरीद करेगा। इससे पहले नगर निगम ने 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए टेंडर लगाया है। मालूम हो कि इस समय स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को किट के साथ ऑक्सीमीटर नहीं दे रहा है। 

नगर निगम के पास कोविड सेस मे 28 करोड़ रुपए जमा है, जिनका प्रयोग कोविड महामारी के लिए किए जा रहे कार्यों में किया जा सकता है। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। इसमें सेक्टर-16 अस्पताल के उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. अमृत पाल वडिंग, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट्स ऑफिसर वीएस ठाकुर, मनोनीत पार्षद अजय दत्ता, डॉ. ज्योत्सना विग को शामिल किया गया है। 

अचानक बढ़े पॉजिटिव मामलों के कारण खत्म हुए ऑक्सीमीटर

स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को किट के साथ ऑक्सीमीटर देता था। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण विभाग के पास ऑक्सीमीटर खत्म हो गए। प्रशासन ने अब निगम को ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए कहा है।

chat bot
आपका साथी