चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: शिअद का दावा इस बार बनेगा उनका मेयर, बसपा के साथ गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव

सेक्टर- 42 स्थित मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार समेत लगभग दो दर्जन लोग शिअद में शामिल हुए। अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने दावा किया है कि इस बार नगर निगम चुनाव में उनकी जीत होगी और मेयर भी उनका ही बनेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:20 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:20 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: शिअद का दावा इस बार बनेगा उनका मेयर, बसपा के साथ गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव
इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा शिव कुमार को पार्टी में शामिल किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावा ठोक रही हैं। वहीं, अकाली दल इस बार अपना मेयर बनाने का दावा कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मिलकर चुनाव के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में उतारेगा। पहली बार अकाली-बसपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहा है, जबकि इससे पहले शिअद-भाजपा के साथ ही साल 1996 से अब तक चुनाव लड़ता आया है। 

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में अकाली दल में लोगों को शामिल करवाया जा रहा है। सेक्टर- 42 स्थित मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार समेत दो दर्जन के करीब लोग शिअद में शामिल हुए। अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने दावा किया है कि इस बार नगर निगम चुनाव में उनकी जीत होगी और मेयर भी उनका ही बनेगा।

सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के पार्टी आफिस में इंचार्ज और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा शिव कुमार को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, सतवंत कौर जौहल और गुरदीप कौर बराड़ (दोनों अध्यक्ष महिला विंग अकाली दल) भी मौजूद थे। 

अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि शिअद में शामिल होने वालों में शिव कुमार, एडवोकेट राज कुमार शाही, नरेश अरोड़ा, राकेश सिंगला, एनआर सैणी, एनके कपूर, तरलोक सिंह, गुरमीत सिंह, एडवोकेट जेसी बत्तरा, विजय बंसल प्रधान अग्रवाल सभा, डविंदर शाबरा, सन्नी राजपूत हैं। बुटेरला ने बताया कि शिव कुमार को इंचार्ज डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा चंडीगढ़ यूनिट का महासचिव भी नियुक्त कर दिया गया है। शिव कुमार के अकाली दल में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। क्योंकि इनका सेक्टर-24 और 30 में काफी प्रभाव है, बड़ी संख्या में लोग इनके साथ हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव में अकाली दल मजबूत होगा। बुटेरला ने पार्टी में शामिल हुए सभी व्यक्तियों को निगम चुनाव की तैयारियों में अब से ही जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी ज्वाइन करने वालों ने डा. चीमा और हरदीप सिंह बुटेरला को विश्वास दिलाया कि वे मेहनत एवं लग्न से पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी