चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारे चार-चार वकील, जानें कौन हैं ये एडवोकेट

मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार भी वकीलों को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों दलों ने चार-चार वकीलों को प्रत्याशी बनाया है। साल 2016 के चुनाव में भाजपा की ओर से पांच वकील चुनावी मैदान में थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:42 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारे चार-चार वकील, जानें कौन हैं ये एडवोकेट
2016 में भाजपा के सभी वकील उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

वैभव शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों घोषित कर दिए हैं। वहीं मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार भी वकीलों को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों दलों ने चार-चार वकीलों को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि साल 2016 के चुनाव में यह संख्या ज्यादा थी, लेकिन इस बार दोनों ही दलों में से सिर्फ चार-चार वकील चुनावी मैदान में होंगे।

साल 2016 के चुनाव में भाजपा की ओर से पांच वकील चुनावी मैदान में खड़े हुए थे और सभी ने जीत हासिल की थी। इन एडवोकेट्स में पूर्व मेयर और वर्तमान चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, आशा जसवाल, राजबाला मलिक, देवेश मोदगिल और महेश इंद्र सिद्धू का नाम शामिल है। इन सभी ने जीत का स्वाद चखा था, जबकि कांग्रेस के सभी वकील उम्मीदवार हार गए थे। वहीं अरुण सूद, आशा जसवाल, राजबाला मलिक और देवेश मोदगिल मेयर बने थे और महेंश इंद्र सिद्धू सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर रहे हैं।

कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज वकील होंगे आमने-सामने

इस बाद दो वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज एडवोकेट्स में सीधी टक्कर होगी। इनमें वार्ड नं-2 और वार्ड 12 है। वार्ड नं-2 में वर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंद्र सिंह सिद्धू का मुकाबला कांग्रेस के हरमोहिंदर सिंह लक्की से होगा। वहीं वार्ड नं-12 में भाजपा के साैरव जोशी और कांग्रेस की दीपा दूबे में सीधा मुकाबला होगा। सौरव जोशी इस वार्ड से पहले भी पार्षद रह चुके हैं।

अरुण सूद, आशा जसवाल, राज बाला मलिक ने बनाई चुनाव से दूरी

पिछले साल भाजपा की ओर से जीते वकीलों ने इस बार चुनावी मैदान से दूरी बना ली है। इनमें अरुण सूद, आशा जसवाल और राजबाला मलिक का नाम शामिल है। इन तीनों ने ही इस साल चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

यह वकील आजमा रहे अपनी किस्मत

भारतीय जनता पार्टी ने जिन वकीलों को टिकट दिया है उनमें महेश इंद्र सिंह सिद्धू, सौरव जोशी, देवेश मोदगिल और सचिन लोटिया शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से हरमोहिंदर सिंह लक्की, दीपा दूबे, अतिंदर सिंह बॉबी के साथ मोहन सिंह राणा का नाम शामिल है। इनमें सिद्धू वार्ड नं-2, सौरव जोशी वार्ड नं-12, देवेश वार्ड नं-21 और सचिन लोटिया वार्ड नं-24 से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के लक्की वार्ड नं-2, दीपा दूबे वार्ड नं-12, बॉबी वार्ड नं-30 और राणा वार्ड नं-25 से चुनाव मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी