चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : आम आदमी पार्टी का दावा, जिसकी छवि साफ पार्टी उसे बनाएगी उम्मीदवार

Chandigarh Nagar Nigam Chunav चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं आम आदमी पार्टी ने तो उम्मीदावारों भी तय करना शुरू कर दिए हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि साफ सुथरी छवि वालों को ही पार्टी उम्मीदवार बनाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:52 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : आम आदमी पार्टी का दावा, जिसकी छवि साफ पार्टी उसे बनाएगी उम्मीदवार
पार्टी प्रभारी व वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Nagar Nigam Chunav: आम आदमी पार्टी (AAP Chandigarh) ने नगर निगम चुनाव के लिए शहर से प्रबल दावेदारों पर नजर रखना शुरू कर दी है। ऐसे में उन नामों की चर्चा भी की जा रही है। ऐसे दावेदारों को भी पार्टी टिकट देना चाहती है जो समाजसेवी हैं। दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव में आप चंडीगढ़ ने पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उम्मीदवारों को टिकट देने से पहले पार्टी की ओर से शहर में सर्वे भी करवाया जाएगा। सर्वे के आधार पर ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे।

वहीं, नगर निगम चुनाव में 35 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतरने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है। चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा, चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा और आप संयोजक प्रेम गर्ग सक्रिय हैं। पार्टी प्रभारी व वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह विधायक ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बेदाग व साफ सुथरी छवि के लोगों को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल की छवि ने दिल्ली में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है उसी प्रकार चंडीगढ़ में प्रत्याशियों व विकास का मॉडल दिल्ली की तर्ज पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपराधिक छवि वाले नेताओं की पार्टी में एंट्री बंद है।

जरनैल सिंह ने कहा कि शहर के समाजसेवी लोग लगातार आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। जनता भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुकी है। चंडीगढ़ में बदलाव देखना चाहती है और बदलाव के रूप में वो सिर्फ अब आम आदमी पार्टी को ही देख रही है। जिस प्रकार हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार मकानों में दिल्ली पैटर्न पर बदलाव को प्रशासन ने मंजूरी न दी है इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भापजा ने हमेशा शहर की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। झूठे वादे व ढकोसलेबाजी से सिर्फ वोट बटोर सत्ता प्राप्त की है। केंद्र में भी भाजपा सरकार है, गवर्नर, सलाहकार व प्रशासन भी भाजपा का कब्जा है। बावजूद दिल्ली पैटर्न पर नीड बेस्ड चेंज की नामंजूरी ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लाखों लोगों को निराश किया है। इसका खामियाजा भाजपा को नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बता दें कि आप चंडीगढ़ ने शहर के हर मुद्दों को उठाते हुए भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी अगले दिनों संगठन का नए सिरे से गठन करेगी, जिसमें कई नए लाेगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी