नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, चंडीगढ़ में चालान, लाइसेंसिंग और हार्टिकल्चर सेवाएं हुईं ऑनलाइन

शुक्रवार को मेयर राजबाला मलिक ने तीन ई-गवर्नेंस सेवाएं लांच की। कमिश्नर केके यादव ने इन सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 29 में से 11 सर्विसेज का रिजल्ट लाइव रहेगा। शहर के लोग होर्टिकल्चर सर्विसेज का लाभ भी ले सकेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:51 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:51 AM (IST)
नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, चंडीगढ़ में चालान, लाइसेंसिंग और हार्टिकल्चर सेवाएं हुईं ऑनलाइन
मेयर राजबाला मलिक ने तीन ई-गवर्नेंस सेवाएं लांच की हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार को मेयर राजबाला मलिक ने तीन ई-गवर्नेंस सेवाएं लांच की हैं। इनमें लाइसेंसिंग, ई-होर्टिकल्चर सर्विसेज और ई-चालान एंक्रोचमेंट शामिल हैं। इस मौके पर मेयर मलिक ने कहा कि नई सर्विसेज से सिटीजन को ऑनलाइन सर्विस डिलिवरी मिलने के साथ सिस्टम ट्रांसपेरेंट होगा। शहर के लोगों को सरकारी दफ्तरों के बाहर लाइनों में नहीं लगना होगा।

मेयर ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ऑफिस में नगर निगम कमिश्नर केके यादव की मौजूदगी में ये सर्विसेज लांच की। कमिश्नर केके यादव ने इन सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 29 में से 11 सर्विसेज का रिजल्ट लाइव रहेगा। शहर के लोग होर्टिकल्चर सर्विसेज का लाभ भी ले सकेंगे। ऑनलाइन एक सामान्य फार्म भरने के बाद होर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की सर्विस के लिए आवेदन किया जा सकता है। रिक्वेस्ट के साथ कोई सपोर्टिंग इमेज भी अपलोड की जा सकती है। पूरी प्रक्रिया नगर निगम और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऑनलाइन ही करेंगे।

वायलेटर के मोबाइल पर पहुंचेगी चालान की रसीद

एंफोर्समेंट अफसर पर अब मौके पर ही हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए वायलेशन की फोटो लेकर चालान भी ऑनलाइन ही करेगी। वायलेटर के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन चालान की रसीद पहुंच जाएगी। जुर्माना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरा जा सकता है। नगर निगम ऑफिस जाकर भी चालान के पैसे भरे जा सकते हैं और अपना सील किया सामान छुड़ाया जा सकता है। कमिश्नर ने कहा कि इसी सर्विस के तहत एंक्रोचमेंट रेड, सीज किए सामान की जानकारी, पेमेंट, ऑक्शन डिटेल, पैडल रिक्शा लोडिंग रेहड़ी न्यू रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, रिन्यूअल आरसी की जानकारी भी होगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी