चंडीगढ़ निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने की साइकिल की सवारी, शहरवासियों को दिया खास संदेश

कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने कहा कि उत्तरी भारत में कार डेनसिटी के आंकड़े चिंताजनक हैं जिस पर साइकिलिंग जैसे अच्छी आदत इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शहरवासियों को भी विदेशों की तर्ज पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी बखूबी उपयोग करें जिससे की सड़कों में ट्रैफिक का बोझ कम होगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:31 PM (IST)
चंडीगढ़ निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने की साइकिल की सवारी, शहरवासियों को दिया खास संदेश
कमिश्नर रविवार को चंडीगढ़ के साइकिलिंग ग्रुप साइकिलगिरि द्वारा आयोजित साइकिल रैली में शामिल हुईं थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। युवा वर्ग साइकलिंग को भी अपने लाइफस्टाइल में ढालने का प्रयास करें। क्योंकि साइकिलिंग से खुद को फिट रखा जा सकता है। वहीं साइकिलिंग एनवायरमेंट फ्रेंडली भी है। यह बात चंडीगढ़ नगर निगम की कमिशनर अनिंदिता मित्रा ने कही। कमिश्नर रविवार को चंडीगढ़ के साइकिलिंग ग्रुप साइकिलगिरि द्वारा आयोजित किए गए वर्ल्ड कार फ्री डे पर साइकिल रैली में शामिल हुईं और उन्होंने साइकिल भी चलाई। इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित क्वाउड नाइन अस्पताल से निकाली गई इस साइकिल रैली में ट्राईसिटी के लगभग 80 साइकिलिस्ट्स में भाग लिया।

कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने कहा कि उत्तरी भारत में कार डेनसिटी के आंकड़े चिंताजनक हैं, जिस पर साइकिलिंग जैसे अच्छी आदत इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शहरवासियों को भी विदेशों की तर्ज पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी बखूबी उपयोग करें जिससे की सड़कों में ट्रैफिक का बोझ कम होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

साइकिलगिरि ग्रुप की संयोजिका डाॅ सुनैना बंसल ने कहा कि उनका प्रयास शहर में लोग सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से आफिस जाएं। कार्यक्रम के दौरान साईकलिंग पर बेस्ट फाॅर्मेल ड्रेस प्रतियोगिता में सुदीप रावत और रियान ने बाजी मारी। महिला वर्ग में यह खिताब मीनू होरा और कविता के नाम रहा। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा इसी संदर्भ में गत दिनों विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसके अंतर्गत जीएमएसएस, सेक्टर 32 की तानिया को निबंध लिखो प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीजीएमएसएस-18 की आंचल देवी को पहला इनाम मिला। इस अवसर पर नगर निगम, चंडीगढ़ पुलिस और क्लाउड नाईन हस्पताल के अधिकारी भी शामिल हुये।

chat bot
आपका साथी