चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप - मेयर, कमिश्नर और पार्षद शहरवासियों की नहीं ले रहे सुध

चंडीगढ़ की महिला कांग्रेस अध्यक्ष दिपा दूबे ने कहा शहर में जगह- जगह सुखे पत्तों के ढेर लगे हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुछ करने को तैयार नहीं है। दीपा दुबे ने कहा कि सूखे पत्ताें के कारण जो कार जली है उसके मालिक नगर निगम मुआवजा दे।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:29 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:29 AM (IST)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप - मेयर, कमिश्नर और पार्षद शहरवासियों की नहीं ले रहे सुध
चंडीगढ़ की महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दूबे।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Polls) नजदीक आने के चलते राजनीति भी गरमाने लगी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहते। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दूबे ने पूरे शहर का दौरा किया। दूबे का कहना है कि पूरे शहर में हर जगह सूखे पत्ते पड़े हैं। हाल ही में सेक्टर 22डी में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी सूखे पत्तों में आग लगने से जल गई थी। इसी प्रकार मनीमाजरा मोटर मार्केट में भी सूखे पत्तों में आग लगने से उठने वाले धुएं से लोगों को परेशान होना पड़ा था। बावजूद भाजपा शासित नगर निगम के पार्षद और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

दुबे का आरोप है कि सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का हाल इतना बुरा हो चुका है न तो पार्षद, न मेयर और न ही कमिश्नर लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान दे रहे हैं। ये लोग एसी कमरों में आंखें मूंद कर बैठे रहते हैं। शहर में मधुमक्खियों के छत पर पेड़ों पर लटके हुए हैं। बार-बार हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सेक्टर 15 और 14 की लाइट प्वाइंट पर मधुमक्खियों के 2 छते लटक रहे हैं। यहां हर दिन में 5 से 10 लोग इन मधुमक्खियों का शिकार होते हैं। बावजूद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही। यहां कोई बड़ा हादसा या किसी की जान जाएगी तब यह लोग संवेदना जताने पहुंच जाएंगे।

दीपा दुबे ने मांग की है कि 22 डी में जिस कार में सूखे पत्ताें के कारण आग लगी है उनके मालिक को सही मुआवजा नगर निगम के द्वारा दिया जाए और आगे आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाओं न हो यह सुनिश्चित किया जाए। बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की स्थिति बनती है। ऐसे में नगर निगम को रोड गलियों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। डंपिंग ग्राउंड से शुरू हुई आग लोगों के घरों तक पहुंच गई है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुछ करने को तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी