राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने महिलाओं को बांटा जरूरत का सामान
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर खास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की तरफ से शहर की शाहपुर कॉलोनी में महिलाओं को मास्क सेनेटरी नैपकिन साबुन और सेनिटाइजर बांटे गए।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर खास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की तरफ से शहर की शाहपुर कॉलोनी में महिलाओं को मास्क, सेनेटरी नैपकिन, साबुन और सेनिटाइजर बांटे गए। इस दौरान करीब 200 गरीब महिलाओं को यह सामान दिया गया। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहर में जगह-जगह मास्क और राशन बांटा।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ राहुल गांधी जी का जन्मदिन गरीब महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को देखकर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम आज चंडीगढ़ के सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी में करीबन 200 महिलाओं को जरूरत का सामान दिया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को खासतौर पर स्वस्थ रहने की आवश्यकता है क्योंकि अगर वह स्वस्थ है तो पूरा परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति ही जनहित में कार्य करना है और उसी नीति को आगे बढ़ाते हमने आज यह कार्यक्रम किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस से ममता राणा, सुषमा, महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम से दामिनी, निधि, प्रीति, पूजा, सविता ,खुशी और दीपा आदि शामिल हुए।