चंडीगढ़ में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 42 पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन

चंडीगढ़ में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारू हो चुका है। परीक्षा में वह अभियार्थी बैठ सकते हैं जिन्होंने इसके लिए फार्म भरा था। यूटी प्रशासन ने 42 पदों के लिए आवेदन मांगे थे जिसके लिए बहुत से लोगों ने अप्लाई भी किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:47 AM (IST)
चंडीगढ़ में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 42 पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन
चंडीगढ़ प्रशासन ने विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती (Junior Engineer Civil Recruitment) के लिए फार्म भर चुके हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। यूटी प्रशासन (Chandigarh Administration) ने इस भर्ती के लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर अब प्रशासन ने विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। 

चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने मार्च 2021 में जूनियर इंजीनियर सिविल के 42 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब प्रशासन ने इसके टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 से 31 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 19 अगस्त को ऑनलाइन ई-एडमिट कार्ड अपलोड होंगे। 22 अगस्त को चंडीगढ़ बनाए गए विभिन्न सेंटरों पर रिक्रूटमेंट टेस्ट होगा। 23 अगस्त को 11 बजे के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी होगी। इस पर कोई भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा। 26 अगस्त शाम चार बजे तक कोई भी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति देने का अंतिम समय रखा गया है। 31 अगस्त शाम पांच बजे के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम जारी होगा। कुल मिलाकर पूरी प्रक्रिया अगस्त में ही संपन्न हो जाएगी। 

बता दें कि इन 42 पदों के लिए हजारों कैंडीडेट्स ने आवेदन किया हुआ है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अभी कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से हालात काबू में आते ही सभी परीक्षाएं आयोजित करने के आदेश जारी कर दिए थे। साथ ही भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से रिक्रूटमेंट एजेंसी और डिपार्टमेंट इस प्रक्रिया में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी