चंडीगढ़ के हेवीवेट बॉक्सर सावन गिल का सपना ओलिंपिक में गोल्ड जीतना, मिल चुका है स्टेट अवार्ड

सिटी ब्यूटीफुल के खिलाडिय़ों में बॉक्सिंग के प्रति खासा क्रेज है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय स्तर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाडिय़ों में सावन गिल तेजी उभरता हुआ नाम है। सावन गिल काफी लंबे समय से मेडल जीत रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:59 AM (IST)
चंडीगढ़ के हेवीवेट बॉक्सर सावन गिल का सपना ओलिंपिक में गोल्ड जीतना, मिल चुका है स्टेट अवार्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल विजेता मनोज कुमार को आदर्श मानते हैं सावन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के खिलाडिय़ों में बॉक्सिंग के प्रति खासा क्रेज है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय स्तर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाडिय़ों में सावन गिल तेजी उभरता हुआ नाम है। सावन गिल काफी लंबे समय से मेडल जीत रहे हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें 15 अगस्त, 2017 को स्टेट अवार्ड मिल चुका है। सावन गिल का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान काफी मेहनत की है और अभी नेशनल गेम्स का इंतजार कर रहे हैं।

बॉक्सर सावन गिल ने बताया कि बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल विजेता मनोज कुमार उनके आर्दश है। वह भी उन्हीं की तरह बॉक्सिंग चैंपियन बनकर मेडल जीतना चाहते हैं। सावन ने बताया कि वह खूब मेहनत कर रहा है। उसे उम्मीद कि एक दिन जरूर ओलिंपिक में चैंपियन बनेंगे।

जीत चुके हैं कई प्रतियोगिताएं

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स - 2019 में गोल्ड मेडल जीता । ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 2019 में गोल्ड मेडल जीता। चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 7 गोल्ड मेडल जीते। स्कूल नेशनल गेम्स में 3 ब्रांज मेडल जीते। साल 2017 नेशनल गेम्स में एक गोल्ड मेडल जीता।

पढ़ाई में अव्वल रहता है सावन

हरियाणा पुलिस में तैनात सावन गिल के पिता आनंद प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अव्वल रहता है। उन्होंने बताया कि अभी गिल ने श्री गोविंद सिंह खालसा कॉलेज में सेक्टर -26 से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज जाने के बाद वह थोड़ी आराम करने के बाद सीधा सेक्टर -42 के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में चला जाता है। जहां शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक बॉक्सिंग का अभ्यास करता है। कई सालों से उसका यही रूटीन है इसलिए हम उसके खाने पीने का विशेष ध्यान रखते हैं।

कोच को भी सावन से खासी उम्मीदें

सावन के कोच भगवंत सिंह ने बताया कि सावन पिछले कई सालों से लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहा है। कई प्रतियोगिताओं में खुद को साबित भी कर चुका है। दो बार तो नेशनल कैंप में हिस्सा ले चुका है। इसलिए उन्हें सावन से खासी उम्मीदें है।

chat bot
आपका साथी