स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्टः देशभर में 60 हजार कोरोना संक्रमित वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मौत

पीजीआइ चंडीगढ़ के निदेशक प्रोफ़ेसर जगतराम ने बताया कि लोग मास्क न लगाना और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में यूके कोविड नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण लोग लगातार संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गवा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:51 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्टः देशभर में 60 हजार कोरोना संक्रमित वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मौत
देशभर में 60 हजार कोरोना संक्रमित वाले राज्यों में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा मौत।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। देश में 60 हजार से कम संक्रमित वाले राज्यों में चंडीगढ़ में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई है। यह तथ्य स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आए हैं। बता दें बीते 1 महीने में शहर में कोरोना एक्टिव केस सात हजार के पार चले गए हैं। रोजाना 700 से 800 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा रोजाना 8 से 10 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है। शहर में अब तक कोरोना से 518 लोगों की मौत हो चुकी है।

पीजीआइ चंडीगढ़ के निदेशक प्रोफ़ेसर जगतराम ने बताया कि लोग मास्क न लगाना और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में यूके कोविड नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण लोग लगातार संक्रमण की चपेट में आने से अपनी जान गवा रहे हैं। दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग अब भी कोरोना टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि सरकार और प्रशासन की ओर से शहर के लोगों को निशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

चंडीगढ़ के बाद मणिपुर और त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के बाद त्रिपुरा और मणिपुर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई है। यह वह राज्य है जहां अभी 60 हजार से कम संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा में अब तक 35,994 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जबकि यहां संक्रमण के कारण 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह मणिपुर में 32,523 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 422 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना से सबसे कम मौत इन राज्य में

रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में कोरोना से सबसे कम मौत दादर नगर हवेली वह दमन व दीव में 4, लक्षद्वीप में 6, मिजोरम में 17, अरुणाचल प्रदेश में 59, अंडमान व निकोबार में 70, नागालैंड में 115 और लद्दाख में 148

लोगों की अब तक कोरोना से मौत दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी