फेम इंडिया स्कीम के तहत चंडीगढ़ को मिलेंगी 80 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग शहरों को दी जा रही हैं। इसमें गोवा को सौ महाराष्ट्र को 240 गुजरात को 250 और चंडीगढ़ को 80 बसें मिलने जा रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:03 PM (IST)
फेम इंडिया स्कीम के तहत चंडीगढ़ को मिलेंगी 80 इलेक्ट्रिक बसें
केंद्र सरकार ने प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसें दी हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में  80  इलेक्ट्रिक बसें चलाने को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार की फेम स्कीम के तहत ये बसें चंडीगढ़ को मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिकव्हीकल फेम इंडिया स्कीम फेस-दो के तहत जिन शहरों को इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी उनकी घोषणा की। प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये बसें अलग-अलग शहरों को दी जा रही हैं। इसमें गोवा को सौ, महाराष्ट्र को 240, गुजरात को 250 और चंडीगढ़ को 80 बसें मिलने जा रही हैं।

सांसद किरण खेर ने ट्वीट कर जताया केंद्र का आभार

चंडीगढ़ को इलेक्ट्रिक बसें मिलने की जानकारी सासंद किरण खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर की है। अपनी ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि देश में पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन जैसी चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने की ओर से चंडीगढ़ शहर को 80 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी