चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान विवाद पर चली तलवारें, एक गंभीर घायल

चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान सेक्टर-25 कालोनी में रहने वाले युवक पर मंगलवार आरोपितों ने तलवार से हमलाकर घायल कर दिया। इस दौरान घायल कालोनी निवासी साहिल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:55 AM (IST)
चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान विवाद पर चली तलवारें, एक गंभीर घायल
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजय, गोपाल, राहुल, आशीष और साहिल के तौर पर हुई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। मामूली विवाद को लेकर कर्फ्यू केे दौरान सेक्टर-25 कालोनी में रहने वाले युवक पर मंगलवार आरोपितों ने तलवार से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल कालोनी निवासी साहिल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पीड़ित के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने पंचकूला के राजीव कालोनी में रहने वाले सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संजय, गोपाल, राहुल, आशीष और साहिल के तौर पर हुई है।

शिकायतकर्ता साहिल ने बताया कि वह सेक्टर-25 कालोनी में परिवार के साथ रहता है। उसकी पंचकूला के राजीव कालोनी में रहने वाले कुछ लड़के से मामूली विवाद पर बहस हुई थी। जिसे लेकर आरोपित उसे मारने की फिराक में घूम रहे है। 12 मई को वह घर पर अकेला था। इसी दौरान लाठी-डंडे और तलवार लेकर राजीव कालोनी के रहने वाले अजय, अभी, दीपू, गोलू, राहुल, आशीष सहित अन्य आकर मारपीट करने लगे। आरोपितों ने विरोध करने और बीच बचाव के बीच उस पर तलवार से हमलाकर कर दिया। गंभीर घायल हालत में देख आरोपित मौके से फरार हो गए। वही, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपितों की पंचकूला में तलाश ...

मामले में फरार चलने वाले आरोपितों की तलाश जारी है। सेक्टर 11 थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पंचकूला स्थित राजीव कालोनी में देर रात रेड करने पहुंची। हालांकि आरोपित वारदात के बाद घर नही आए थे।

chat bot
आपका साथी