एंवायरमेंट ग्रुप छठे ग्रुप के तौर पर लड़ेगा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, पर्यावरण प्रेमी होंगे सभी प्रत्याशी

चंडीगढ़ के पर्यावरण को बचाने के लिए एंवायरमेंट ग्रुप छठे ग्रुप के तौर पर सामने आ रहा है। ग्रुप शहर में आर्गनिक शेयरिंग पर्यावरण ग्रुप के संस्थापक राहुल महाजन ने शुरू किया है। इसके तहत शहर के सभी वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके उम्मीदवार पर्यावरण प्रेमी होंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:01 PM (IST)
एंवायरमेंट ग्रुप छठे ग्रुप के तौर पर लड़ेगा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, पर्यावरण प्रेमी होंगे सभी प्रत्याशी
आर्गनिक शेयरिंग पर्यावरण ग्रुप के संस्थापक राहुल महाजन की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। शहर के 35 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ड्रा के जरिए सीट रिजर्वेशन कर चुका है। रिजर्वेशन के बाद बाद जहां पर भाजपा, कांग्रेस, आप और अकाली व बसपा खुद के काम और टारगेट को दिखाकर चुनाव लड़ने और जीतने का दावा जता रहे हैं ताे वहीं पर शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए एंवायरमेंट ग्रुप छठे ग्रुप के तौर पर सामने आ रहा है। ग्रुप शहर में आर्गनिक शेयरिंग पर्यावरण ग्रुप के संस्थापक राहुल महाजन ने शुरू किया है। इसके तहत शहर के सभी वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके उम्मीदवार पर्यावरण प्रेमी होंगे। वे जीतने के बाद शहर की प्रकृति को बचाने की दिशा में काम करेंगे।

राजनेता और अफसर वादों और फाइलों तक सीमित

एंवायरमेंट ग्रुप के फाउंडर राहुल महाजन ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य शहर के पर्यावरण को बचाना है। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां, नेता और अफसर सिर्फ वायदाें और फाइलों में सिमटकर रह जाते हैं। ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि इस बार पर्यावरण को प्यार करने वाले सामने आएं और शहर के लिए कुछ अलग करके जाएं। अभी ग्रुप की शुरुआत की है। हमारा कोई राजनीति एंजेडा अन्य राजनीतिक पार्टी की तरह नहीं होगा। सबसे पहले काम शहर के पर्यावरण काे सुरक्षित रखना होगा और उसके बाद अब हम आम लोगों से जुड़ी हुई सुविधाओं और जरूरतों पर काम करेंगे। हम वायदों और फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि शहर के लिए कुछ करके दिखाना चाहते हैं।

कोई भी पर्यावरण प्रेमी लड़ सकता है चुनाव

राहुल महाजन ने बताया कि एंवायरमेंट ग्रुप की तरफ से चुनाव आयोग की योग्यता को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति लड़ सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवार का प्रकृति प्रेमी होना अनिवार्य है। चुनाव लड़ने का इच्छुक व्यक्ति उनसे संपर्क कर सकता है। ग्रुप का उद्देश्य पहले करीब एक महीने तक जुड़ना है, जिसमें चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार होगी और चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।

chat bot
आपका साथी