पहले की तरह जल्द ही शुरू हो सकेगा चंडीगढ़ की जिला अदालतों में कामकाज

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ में कोर्ट का कामकाज बंद कर दिया गया था। नियमों छूट के बाद से कोर्ट ऑनलाइन चल रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:41 PM (IST)
पहले की तरह जल्द ही शुरू हो सकेगा चंडीगढ़ की जिला अदालतों में कामकाज
पहले की तरह जल्द ही शुरू हो सकेगा चंडीगढ़ की जिला अदालतों में कामकाज

चंडीगढ़, जेएनएन। जिला अदालत में जल्द फिर से नियमित रूप से वर्किंग शुरू हो सकती है। इसके लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ की जिला अदालतों के सेशंस जज को पत्र भेज उनकी राय मांगी है। इसमें उन्होंने यह पूछा है कि किस तरह से वर्किंग पहले की तरह शुरू की जा सकती है।

बता दें कि शुरुआत में कोराेना महामारी की वजह से पहले लगे लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद रही। इसके बाद कोर्ट की सुनवाई ऑनलाइन ही शुरू की गई। लोगों को न्याय सही ढंग से न मिलने और उनके मामलों की सुनवाई में देरी होने की वजह से अब कोर्ट में पहले की तरह काम शुरू किए जाने के बारे में विचार किया जा रहा है। हाईकोर्ट से आए लेटर में कहा है कि देश के लोग न्याय प्रणाली पर भरोसा करते हैं। लेकिन इन दिनों जिस तरीके से कोर्ट का कामकाज चल रहा है, वह न्याय प्रणाली के खिलाफ है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अब पहले की तरह कोर्ट शुरू की जानी चाहिए ताकि वकील, आम लोग और मीडिया कोर्ट में आ सके। पत्र में कहा गया है कि कि पहले सीमित दायरे के साथ कोर्ट शुरू की जानी चाहिए, बाद में धीरे-धीरे और छूट दी जा सकती है। अब जल्द ही सेशंस जज अपने सुझाव पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भेज देंगे, जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी