चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेशों में Best Smart City, शहर की विरासत संजोने में भी देश में प्रथम

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पूरी ने स्मार्ट सिटी योजना कायाकल्प व शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इसके बाद इन योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग जारी की। सभी केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ प्रथम रहा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:16 PM (IST)
चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेशों में Best Smart City, शहर की विरासत संजोने में भी देश में प्रथम
शहरी विकास मंत्रालय ने समीक्षा के बाद अवार्ड की घोषणा की है।

जासं, चंडीगढ़। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी की घोषणा हुई। केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ देश मे प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं, शहर की विरासत कैपिटल कॉम्प्लेक्स को संजोने के लिए भी देश मे पहले स्थान पर रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने स्मार्ट सिटी योजना, कायाकल्प व शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इसके बाद इन योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग जारी की। सभी केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ प्रथम रहा। वहीं शहर की विरासत संजोने में इंदौर व चंडीगढ़ प्रथम और ग्वालियर तृतीय स्थान पर रह है। चंडीगढ़ को कैपिटल कॉम्प्लेक्स के लिए चुना गया है।

chat bot
आपका साथी