चंडीगढ़ में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आपसी विवाद में युवक पर पत्थर से हमला, लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका

Chandigarh crime चंडीगढ़ पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में आपसी विवाद के चलते युवक पर पत्थर से हमलाकर सड़क किनारे लहुलूहान हालत में फेंककर आऱोपित भाग गया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:05 PM (IST)
चंडीगढ़ में चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आपसी विवाद में युवक पर पत्थर से हमला, लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना एरिया में पुलिस ने देर रात एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बापूधाम कालोनी के रहने वाले 21 वर्षीय बृजभूषण के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह के सुपरविजन में वीरवार रात एरिया में पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक उधर से निकलने लगा। पुलिसकर्मियों को देखकर वह पीछे की तरफ मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। तभी कांस्टेबल ने उसे ट्रांसपोर्ट एरिया पार्किंग की तरफ जाकर रोक लिया और चेकिंग करने पर कमानीदार चाकू बरामद कर लिया।   

आपसी विवाद में किया हमला

सेक्टर-34 थाना पुलिस को सेक्टर-43/44 लाइट प्वाइंट पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। प्रत्क्षदर्शी आर्मी फ्लैट में रहने वाले पंकज वैद ने बताया कि व्यक्ति पर किसी ने जान से मारने की मंशा से हमला किया है। घायल की पहचान डड्डूमाजरा के रहने वाले 21 वर्षीय मोनू के तौर पर हुई। एसआइ भगवत दयाल के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में डड्डूमाजरा से संदिग्ध आरोपित राजीव को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि मोनू उसका दोस्त है। दोनों नशे की पूर्ति के लिए आदतन झपटमारी करते हैं। इसी तरह की एक वारदात में मिले सामान के बंटवारे के समय विवाद होने पर उसने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया और फिर फरार हो गया था।

इसी तरह धनास में रहने वाले 22 वर्षीय धमेंद्र ने बताया कि वह धनास के पार्क में बैठा था। इसी दौरान करीब 9.10 बजे उसका पड़ोसी निशू ने आकर उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी थी। उसने आरोप लगाया कि वह उसके भाई राहुल से चिढ़ता है। इसके कुछ देर बाद ही राहुल ने आकर उसके साथ लड़ाई शुरू कर दी। आरोपित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। धर्मेंद्र की छाती और चेहरे पर गहरी चोटें लगी थी।

chat bot
आपका साथी