चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा से जानकार ने की गंदी हरकत, विरोध करने पर भी नहीं माना, पुलिस के पास पहुंचा मामला

पीड़िता ने बताया कि वह पैदल ही घर से निकली थी जैसे ही सेक्टर 33 स्थित पार्क के पास पहुंची तभी थोड़ी दूर पर खड़े उसके जानकार व्यक्ति ने उसे अपने पास बुलाया। व्यक्ति जानकार होने की वजह से नाबालिग उसके पास चली गई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:21 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:21 AM (IST)
चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा से जानकार ने की गंदी हरकत, विरोध करने पर भी नहीं माना, पुलिस के पास पहुंचा मामला
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नाबालिग छात्रा का पीछाकर और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित बुडै़ल का रहने वाला है और वह पीड़िता का जानकार भी है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में लगी हुई है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा अपनी छोटी बहन को कोचिंग से लेने गई थी। इसी दौरान उसके जानकार ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि वह पैदल ही घर से निकली थी, जैसे ही सेक्टर 33 स्थित पार्क के पास पहुंची तभी थोड़ी दूर पर खड़े उसके जानकार व्यक्ति ने उसे अपने पास बुलाया। व्यक्ति जानकार होने की वजह से नाबालिग उसके पास चली गई। आरोपित उससे गलत हरकतें करने लगा। उसकी गंदी हरकतों के बाद छात्रा वापस लौट आई। इसके बाद आरोपित ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर पर जाकर आरोपित ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। किसी तरह बचकर छात्रा घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना को घरवालों को बताया। इसके बाद मामला पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। कंट्रोल रूम से जानकारी पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

महिला पर हमला करने वाले दंपती को भेजा जेल

सेक्टर 42 महिला के सिर पर हमला कर फरार आरोपित दंपति की गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह ही कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपितों की पहचान मुजफ्फरनगर के विनीत नारायण और धर्मशाला के काजल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जून 2021 में मकान में रहने वाली महिला पर लूट की मंशा से दोनों आरोपितों ने हमला किया था। लेकर, वारदात में नाकाम होने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। जिसके बाद एसएसपी कुलदीप चहल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सहित एसआई हरबंस, कांस्टेबल संदीप और महिला कांस्टेबल गुरजीत की टीम बनाई गई थी। अब गुप्त सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने दिनों को सेक्टर 43 बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी