चंडीगढ़ में डोनेट आइज विन हार्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट रद, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया फैसला
चंडीगढ़ के सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में आयोजित डोनेट आइज विन हार्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट अनिश्चितकालीन समय के लिए टाल दिया गया है। टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही थी। अभी टूर्नामेंट के लीग मुकाबले चल रहे थे।
चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेक्टर-44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में आयोजित डोनेट आइज विन हार्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट अनिश्चितकालीन समय के लिए टाल दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक एआर लूथरा ने बताया कि टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा ले रही थी।
उन्होंने कहा कि अभी टूर्नामेंट के लीग मुकाबले चल रहे थे, लेकिन शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए रद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी डॉ लूथरा इलेवन ने अभी अपने दो लीग मैच खेलने थे। इसमें एक मैच अड्डा इलेवन डेराबस्सी और दूसरा मैच नमस्ते चंडीगढ़ कांप्लेक्स के साथ खेलना था। वहीं लीग मुकाबलों के बाद टाप पॉजीशन पर रहने वाली दो टीमों के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा।
यह हैं टूर्नामेंट लीग के लीग मुकाबलों के नतीजे
गोदरेज क्रिकेट इलेवन ने अभी टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेलें हैं। इसमें टीम ने दो मैच जीते हैं, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम के चार अंक हैं। वहीं अड्डा क्रिकेट इलेवन ने अभी टूर्नामेंट में तीन मैच खेलें है। टीम ने दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच हारा है, टीम के चार प्वाइंट हैं। नमस्ते चंडीगढ़ ने भी टूर्नामेंट के अभी तीन लीग मैच खेलें है। टीम ने दो मैच जीतें हैं, जबकि एक मैच हारा है। टीम के चार प्वाइंट हैं। डॉक्टर लूथरा इलेवन ने दो लीग मैच खेलें हैं और दोनों मैचों में जीत दर्ज की है, टीम के चार प्वाइंट हैं। वहीं आइसीआइसीआइ क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में चार मैच खेलें हैं, टीम ने एक भी मैच नहीं जीत सकी है और उनका स्कोर अभी शन्यू है।