Chandigarh Covid News Update: कोरोना संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत, 895 नए पॉजिटिव केस

चंडीगढ़ में अब तक 568 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 895 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 487 पुरुष और 408 महिलाएं शामिल हैं। शहर अब तक कुल 50207 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:54 PM (IST)
Chandigarh Covid News Update: कोरोना संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत, 895 नए पॉजिटिव केस
चंडीगढ़ में इस समय 8,511 कोरोना एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण लगातार घातक साबित होता जा रहा है। शहर में रविवार को कोरोना से 10 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसी के साथ अब तक 568 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, 895 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 487 पुरुष और 408 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 50,207 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3,941 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 879 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 41,128 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

चंडीगढ़ में एक्टिव केस 8000 के पार 

वहीं कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार चले गए हैं। इस समय 8,511 कोरोना एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 4,37, 869 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। टेस्टिंग में इनमे से 3,86,521 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 195 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार देर शाम तक आएगी।

प्राइवेट अस्पतालों में खाली पड़े कोविड बेड

अस्पताल का नाम               कितने कोविड बेड खाली 

ईडन हॉस्पिटल                      0

सिटी हॉस्पिटल                      1

लैंडमार्क हॉस्पिटल                 4

मुकुट हॉस्पिटल                     0

हीलिंग हॉस्पिटल                    0

संतोख हॉस्पिटल                    0

केयर पार्टनर                         0

सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड की स्थिति शाम 6 बजे तक

अस्पताल             कुल बेड             ऑक्युपेंसी            खाली बेड

पीजीआई             451                     447                  04

जीएमसीएच-32    213                     196                   17

सेक्टर 48 अस्पताल 121                   107                   14

जीएमएसएच16        248                   228                   20

शहर के कोविड केयर सेंटर की स्थिति

सेंटर कुल बेड ऑक्युपेंसी खाली बेड

धनवंतरी अस्पताल 78 45 33

सूद धर्मशाला 95 61 34

बाल भवन 50 43 07

इंदिरा होलीडे होम 50 04 48

chat bot
आपका साथी