Chandigarh Covid Update: कोरोना ने ली 9 लोगों की जान, 759 और लोग संक्रमित मिले

Chandigarh Covid Update यूटी में मिले ताजा मामलों में 424 पुरुष और 335 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई। 24 घंटे में 2914 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जबकि 693 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:22 PM (IST)
Chandigarh Covid Update: कोरोना ने ली 9 लोगों की जान, 759 और लोग संक्रमित मिले
चंडीगढ़ में अब तक 541 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण लगातार घातक साबित होता जा रहा है। शहर में वीरवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत दर्ज की गई। अब तक 541 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 759 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। 424 पुरुष और 335 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई। 24 घंटे में 2,914 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जबकि 693 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

वहीं, कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार चले गए हैं। इस समय 8,420 कोरोना एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 4,26,227 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। टेस्टिंग में इनमे से 3,77,550 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 47,552 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 38,591 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्राइवेट अस्पतालों में खाली पड़े कोविड बेड

अस्पताल का नाम       कितने कोविड बेड खाली 

ईडन हॉस्पिटल                08

सिटी हॉस्पिटल                  0

लैंडमार्क हॉस्पिटल             0

मुकुट हॉस्पिटल               03

हीलिंग हॉस्पिटल               0

संतोख हॉस्पिटल               0

केयर पार्टनर                  02

सरकारी अस्पतालों में खाली पड़ी कोविड बेड

अस्पताल का नाम            कितने कोविड बेड खाली

पीजीआइ                              42

जीएमसीएच-32                     39

साउथ कैंपस सेक्टर-48          13

जीएमएसएच-16                   06

मोहाली में कोविड से छह की मौत 

मोहाली। शहर में कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को मोहाली में कोरोना के 942 पॉजिटिव मामले सामने आए जबकि 727 ने कोविड को मात दी। कोरोना के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। डेराबस्सी में 157, ढकौली में 147, बूथगढ़ 44, घडूआ में 73, खरड़ में 222, कुराली में 11, बनूड़ 3, मोहाली में 285 मामले मिले। मोहाली में कोविड 51930 पॉजिटिव केस आ चुके है जबिक 42363 ने कोविड को मात दी। जिले में अब कोविड के 8910 केस एक्टिव हैं। अब तक 657 मरीजों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी