Chandigarh Covid Cases Update : चंडीगढ़ में कोराेना संक्रमण से एक की मौत, 43 नए मरीज आए सामने

चंडीगढ़ में तीन दिन की राहत के बाद बुधवार को शहर में कोरोना से एक शख्स की मौत दर्ज की गई। 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 16 पुरुष और 27 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। अब तक कोरोना से 807 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:48 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:48 AM (IST)
Chandigarh Covid Cases Update : चंडीगढ़ में कोराेना संक्रमण से एक की मौत, 43 नए मरीज आए सामने
चंडीगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में तीन दिन की राहत के बाद बुधवार को शहर में कोरोना से एक शख्स की मौत दर्ज की गई। शख्स फैदां का रहने वाल था। मृतक शख्स का गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) में कोरोना का इलाज चल रहा था। 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 16 पुरुष और 27 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। अब तक कोरोना से 807 लोगों की मौत हो चुकी है। 61,520 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। 267 एक्टिव केस है शहर में इस समय 267 कोराेना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,621 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

स्वास्थ्य विभाग अब तक 5,55,785 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। 4,93,012 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,253 लोगों के कोरोना सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। 63 कोरोना संक्रमित मरीजों को 10 दिन के होम आइसोलेशन के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 60,446 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 21 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार शाम तक आएगी।

chat bot
आपका साथी