Chandigarh Coronavirus Update: ट्राईसिटी में 446 नए पॉजिटिव केस, छह और मरीजों की मौत

Chandigarh corona virus news चंडीगढ़ में रविवार को 173 नए केस मिले हैं। मोहाली में इनकी संख्या 160 है। दूसरी ओर रविवार को पंचकूला में 113 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। एक मौत भी हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:48 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update: ट्राईसिटी में 446 नए पॉजिटिव केस, छह और मरीजों की मौत
ट्राईसिटी में काेराेना का कहर थमता नहीं दिख ऱहा है। (फाइल फाेटाे)

चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली, जेएनएन। ट्राईसिटी में रविवार को कोरोना वायरस के 446 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। छह मौतें भी दर्ज की गई हैं। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 173 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां दो और मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात है कि 166 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में एक्टिव मामलों की 2303 है।

इधर, मोहाली जिले में शुक्रवार को 160 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात है कि 264 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। ताजा मामलों के साथ एक्टिव केस 2186 हो गए हैं और अब तक कुल 183 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 7623 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। रविवार को पंचकूला में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और मौत हो गई जबकि 113 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

इससे पहले, कोरोना वायरस से पंचकूला में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई और 153 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 7582 मामले आए हैं। इनमें से 4277 कोरोना रोगी ठीक हो गए हैं तथा 1349 मामले एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं मोहाली में शनिवार को संक्रमण के 152 नए मामले सामने आए हैं और एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 359 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

उधर, चंडीगढ़ में अब कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता दिखाई दे रहा है। पहले जहां रोजाना 350 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। चार से पांच लोगों की मौत हो रही थी। शुक्रवार को एक महिला की मौत हुई। सेक्टर-56 की 55 साल की महिला की गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती थी। अब तक कोरोना से 145 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 244 नए केस दर्ज किए गए। इनमें 141 पुरुष और 103 महिलाएं हैं। इस समय 2,390 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। अब तक 11,212 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

335 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 8,677 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। 71,009 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। 59,381 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 416 लोगों की कोरोना रिपोर्ट तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दी गई। शुक्रवार को रैंडम सैंपलिंग के जरिये 154 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी