Chandigarh Coronavirus Update: लंबे समय बाद Good News, केवल 40 पॉजिटिव केस मिले, सक्रिय मामले 486 बचे

Chandigarh Covid News Update मंगलवार को चंडीगढ़ में केवल 40 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 58 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर भी पहुंचे हैं। हालांकि तीन मरीजों की मौत भी दर्ज की गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:52 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update:  लंबे समय बाद Good News, केवल 40 पॉजिटिव केस मिले, सक्रिय मामले 486 बचे
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले घटकर 40 तक पहुंच गए हैं। सांकेतिक चित्र।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के लोगों के लिए सुखद समाचार है। मंगलवार को चंडीगढ़ में केवल 40 नए संक्रमित मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 58 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर भी पहुंचे हैं। हालांकि तीन मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। शहर में अब एक्टिव केस घटकर केवल 486 बचे हैं। 

मोहाली में 53 नए पॉजिटिव रिपोर्ट, 4 मरीजों की मौत

इधर, मोहाली में नए पॉजिटिव मामलों की संख्या भी लगातार घट रही है। मंगलवार को शहर में  53 संक्रमित मिले हैं। वहीं चार मरीजों की मौत हो गई। 93 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर को लौटे हैं। ताजा मामलों में मोहाली शहर में 15, डेराबस्सी में 11, धकोली में 10, खरड़ में  मिले 11 केस शामिल हैं। वर्तमान में शहर में 1029 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक कोरोना से 710 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 

chat bot
आपका साथी