Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में 240 और लोग कोरोना की चपेट में आए, तीन मरीजों की मौत

चंडीगढ़ में लगातार कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में शहर में 2761 एक्टिव केस हैं जबकि 123 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सोमवार को तीन तो इससे पहले रविवार को चार मरीजों ने दम तोड़ा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 08:28 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 07:18 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में 240 और लोग कोरोना की चपेट में आए, तीन मरीजों की मौत
सोमवार को 273 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि

240 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राहत की बात है कि 273 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में शहर में 2761 एक्टिव केस हैं। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण से 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, रविवार को कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-25 के 45 साल के शख्स, रायपुर खुर्द के रहने वाले 48 साल के शख्स, रामदरबार के रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग, सेक्टर-56 के रहने वाले 66 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को 286 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें से 177 पुरुष और 109 महिलाएं संक्रमित हैं। शहर में अब तक 10,082 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। शहर में इस समय 2,821 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। 10 लाख की आबादी पर 4.3 प्रतिशत की दर से रोजाना कोरोना संक्रमित मामले पाए जा रहे हैं। 372 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 7,138 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 62,834 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। 52,389 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 363 सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज किए गए हैं। रविवार को रैंडम सैंपलिंग के जरिये 156 लोगों की टेस्टिंग हुई, रिपोर्ट सोमवार दोपहर तक आएगी।

पंचकूला में दो और लोगों की मौत

पंचकूला: जिले में रविवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है। सेक्टर-9 निवासी 91 वर्षीय वृद्धा और गांव रैली, सेक्टर-12ए की 65 वर्षीय वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं, 185 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में अब तक कुल 59,226 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 6759 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसमें पंचकूला जिले के अब तक 5060 नागरिक हैं, जोकि कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 1378 सक्रिय मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। 3597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी