Chandigarh Covid Update: कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मौत, 890 नए पॉजिटिव केस

चंडीगढ़ में कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार चले गए हैं। इस समय 8505 एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहाली में 977 नए मामलों के साथ 9 मौतें दर्ज की गई हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:53 PM (IST)
Chandigarh Covid Update: कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मौत, 890 नए पॉजिटिव केस
चंडीगढ़ में अब तक 549 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण लगातार घातक साबित होता जा रहा है। शहर में शुक्रवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई। अब तक 549 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 890 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 493 पुरुष और 397 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई। बीते 24 घंटे में 3,898 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 797 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

वहीं कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार चले गए हैं। इस समय 8,505 कोरोना एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 4,30,125 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। टेस्टिंग में इनमे से 3,80,551 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 48,442 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 39,388 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 132 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार देर शाम तक आएगी।

प्राइवेट अस्पतालों में खाली कोविड बेड

अस्पताल का नाम               कितने कोविड बेड खाली 

ईडन हॉस्पिटल                     0

सिटी हॉस्पिटल                     0

लैंडमार्क हॉस्पिटल                2

मुकुट हॉस्पिटल                    1

हीलिंग हॉस्पिटल                   0

संतोख हॉस्पिटल                   2

केयर पार्टनर                        2

शहर के सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड की स्थिति शाम 6 बजे तक

अस्पताल              कुल बेड            ऑक्युपेंसी            खाली बेड

पीजीआइ              404                 365                     39

जीएमसीएच-32      216                177                     39

सेक्टर-48 अस्पताल 100                90                      10

जीएमएसएच16        248               241                    07

मोहाली में 977 नए केस, 9 मौतें


मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को भी 977 नए केस दर्ज किए गए जबकि 9 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि 781 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में कुल सक्रिय केस 9047 हो गए हैं जबकि अब तक 666 लोगों की मौत हो चुकी है।  

chat bot
आपका साथी