Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 67 नए केस, एक की मौत; 82 डिस्चार्ज

चंडीगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 641 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना वायरस के 67 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 82 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:42 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 67 नए केस, एक की मौत; 82 डिस्चार्ज
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए थे और कोई मौत नहीं हुई थी। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में शनिवार को कोरोना वायरस के 67 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 82 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी के साथ चंडीगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 641 हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए और 67 मरीज दस दिन बाद कोरोना को मात देकर आइसोलेशन से बाहर आए।

शुक्रवार को हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोविड टेस्टिंग भी 50 फीसद कम की। वीरवार को 1273 टेस्ट किए गए थे जबकि शुक्रवार को 681 टेस्ट किए गए। सेक्टर-45 में सबसे अधिक आठ मामले सामने आए। इसके बाद मनीमाजरा में छह, सेक्टर-23 में पांच और 26 में चार केस आए। 65 नए मामलों में 40 पुरुष और 25 महिलाएं पॉजिटिव आई। जबकि 99 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

मोहाली में शुक्रवार को 49 नए मामले

मोहाली : जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 49 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। लेकिन 21 मरीजों ने कोविड को मात दी है। शुक्रवार को कोविड के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हेल्थ विभाग की टीम ने बताया कि जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 12298 पहुंच गया है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के आए मामलों में मोहाली शहरी व इसके आस-पास के इलाके में 30 केस, घडूआ से 2 केस, बनूड़ से 5 केस, डेराबस्सी से 5 केस, ढकोली से 1 केस, खरड़ से 5 केस, कुराली से 1 केस शामिल है। इसके अलावा 21 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिक्रयोग है कि जिले में अब तक कुल 12298 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 526 मामले एक्टिव है और 11536 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में मरने वालों की संख्या 236 पहुंच गई है।

पंचकूला में दो लोगों की मौत

पंचकूला : जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। गढ़ी कोटाहा निवासी 65 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर 10 निवासी 88 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई। जबकि आज 53 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 9367 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें पंचकूला के 7124 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर ने बताया कि अब तक हेल्थ केयर वर्कर 144 कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। शुक्रवार को एक हेल्थ वर्कर कोरोना पाजिटिव आए हैं। पंचकूला में अब तक 6819 पाजिटिव केस ठीक हो गए है और 192 मामले एक्टिव है। अभी तक 89657 व्यक्तियों के आर टी पी सी आर रैपिड एंटीजन सेंपल लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी