Chandigarh Covid News Update: चंडीगढ़ में 14, मोहाली में 9 और पंचकूला में 8 मरीजों की मौत, इतने नए केस मिले

चंडीगढ़ में 776 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। मोहाली में बुधवार को 713 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। पिछले दिनों के मुकाबले यहां सुधार देखने को मिला है। पंचकूला में 533 नए संक्रमित मिले हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:20 PM (IST)
Chandigarh Covid News Update: चंडीगढ़ में 14, मोहाली में 9 और पंचकूला में 8 मरीजों की मौत, इतने नए केस मिले
चंडीगढ़ में वर्तमान में 8528 एक्टिव केस हैं। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। यूटी में कोरोना वायरस संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण से शहर में 14 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, 776 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। अब तक कोरोना से शहर में 599 लोगों की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में वर्तमान में 8528 एक्टिव केस हैं। ताजा मामलों में 429 पुरुष और 347 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। अब तक 52,633 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3,442 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 859 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 43,506 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

वहीं, कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार चले गए हैं। इस समय 8,528 कोरोना एक्टिव मरीजों का होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 4,47,896लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। टेस्टिंग में इनमे से 3,94,118 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 80 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट वीरवार देर शाम तक आएगी।

प्राइवेट अस्पतालों में खाली पड़े कोविड बेड

अस्पताल का नाम            कितने कोविड बेड खाली

ईडन हॉस्पिटल                   2

सिटी हॉस्पिटल                   0

लैंडमार्क हॉस्पिटल              3

मुकुट हॉस्पिटल                  1

हीलिंग हॉस्पिटल                 0

संतोख हॉस्पिटल                 0

केयर पार्टनर                      3

सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड की स्थिति शाम 6 बजे तक

अस्पताल            कुल बेड           ऑक्युपेंसी           खाली बेड

पीजीआइ            373                   318                   55

जीएमसीएच-32   172                   171                    0

सेक्टर-48           104                    92                    12

जीएमएसएच-16  248                    225                   23

कोविड केयर सेंटर की स्थिति

सेंटर                      कुल बेड            ऑक्युपेंसी           खाली बेड

धनवंतरि अस्पताल    78                      44                    34

सूद धर्मशाला            95                      58                    37

बाल भवन                50                      46                    04

इंदिरा होलीडे होम     47                     06                     41

मोहाली में मिले  713 पॉजिटिव केस

इधर, मोहाली में बुधवार को 713 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 7 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात है कि 299 मरीज ठीक होकर हुए हैं। ताजा मामलों में सबसे ज्यादा 205 मोहाली शहर के हैं। डेरा बस्सी में 114, धकोली में 143 और खरड़ में 113 केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 57872 पहुंच गया है। कुल 44228 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय केस 12922 हैं। अब तक कुल 722 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना से 8 लोगों की मौत, 533 नये मरीजों की पुष्टि

पंचकूला। जिले में कोरोना से मौत के पिछले सभी आंकड़े टूट गए। बुधवार को 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। सेक्टर 20 निवासी 53 वर्षीय महिला, पिंजौर निवासी 24 वर्षीय युवक, बक्शीवाला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सेक्टर-4 निवासी 53 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-6 निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग, रायपुररानी निवासी 60 वर्षीय महिला, गढ़ी कोटाहा निवासी 49 वर्षीय महिला और सेक्टर-4 निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक 267 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को जिले में कोरोना के 533 नए मरीज की पुष्टि हुई। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। कोरोना की चपेट में आ गये। अब तक जिले में 35620 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें पंचकूला के 26362 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 23344 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय पंचकूला 2751 मामले सक्रिय हैं। 

chat bot
आपका साथी