गांव के मुद्दों पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति, हल्लोमाजरा में बड़ा सम्मेलन

गांवों में किसान आंदोलन को प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस ने गांव की समस्याओं को उठाकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस को गांव की सीटों से आगामी नगर निगम चुनाव में ज्यादा उम्मीदें हैं। पार्टी शनिवार को हल्लोमाजरा में एक बड़ा ग्रामीण सम्मेलन भी कर रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:16 AM (IST)
गांव के मुद्दों पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति, हल्लोमाजरा में बड़ा सम्मेलन
गांवों में किसान आंदोलन का प्रभाव देखते हुए कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इस समय शहर के गांवों में किसान आंदोलन का प्रभाव है। इसलिए कांग्रेस ने गांव की समस्याओं को उठाते हुए भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस को गांव की सीटों से आगामी नगर निगम चुनाव में ज्यादा उम्मीदें हैं। इसलिए, कांग्रेस की ओर से इस शनिवार को हल्लोमाजरा में एक बड़ा ग्रामीण सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में एक बैठक भी बुलाई गई है, जिसमे अध्यक्ष सुभाष चावला भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन को कामयाब करने के लिए प्लानिंग बनाई जाएगी। कांग्रेस की ओर से एक ऐसा भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी बुलाया जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का पूरा फायदा उठाया जाएगा।

दरिया मे समस्याओ को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व में ग्राम दरिया निवासियों ने लंबे समय से से सीवरेज जाम होने के कारण प्रदर्शन किया। इसके लिए भाजपा शासित निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस मौके पर शशि शंकर तिवारी ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा के नेता कह रहे हैं कि पूरे चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाना है।दूसरी तरफ, ग्राम दरिया में रेलवे स्टेशन गैस कॉलोनी के लोग सीवरेज जाम होने के कारण नरक की जिंदगी जी रहे है। तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कितनी बार इस संबंधित निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके, कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

इस कारण स्थानीय निवासियों के सहयोग से शशि शंकर तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर तिवारी ने SDO गौरव पाल से बात की जिन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान मे नहीं है। वह जल्द से जल्द सीवरेज सिस्टम को ठीक करवाएंगे। इस मौके पर प्रदर्शन मे मुख्य रूप से उपस्थित सरदार कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच ,अजय कुमार पांडे पंच, विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय दुबे, राजा राम यादव, युवा कांग्रेस नेता वकील खान, शशिकांत, कमलेश यादव, जितेंद्र यादव, राम जी, अनीता देवी, हीरा देवी, मालती देवी, लीला देवी, रजनी देवी, उषा देवी, रीमा देवी, इंदु देवी, प्रतिमा देवी, आशा देवी, माला देवी और मीरा देवी ने भी भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में हेल्थ सेक्रेटरी की सरप्राइज चेकिंग, आधी रात चंडीगढ़ के अस्पतालों में पहुंचे, मरीज कहराते मिले, डॉक्टर सोते

chat bot
आपका साथी